हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली! 3 की मौ**त, 32 घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा पेश आया, जहाँ ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि बच्चों और महिलाओं समेत 32 लोग घायल हुए हैं।

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली! 3 की मौ**त, 32 घायल
हादसा शुक्रवार को नेशनल हाइवे-503 पर ढलियारा स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के पास हुआ। पंजाब के कपूरथला निवासी 30 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे।

दोपहर करीब सवा 12 बजे ढलियारा मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर की ब्रेक फेल हो गई, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया और खुद भी राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
मगर तब तक तीन की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज अस्पताल में जारी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग यात्रियों को ढोने के लिए प्रतिबंधित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



