in

दुखद: खेतों की आग बनी काल! झाड़ियां जलाते झुलसी बुजुर्ग महिला, मौके पर हुई मौ**त

कांगड़ा जिला के उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत मझीन क्षेत्र से हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

दुखद: खेतों की आग बनी काल! झाड़ियां जलाते झुलसी बुजुर्ग महिला, मौके पर हुई मौ**त

हादसा तब हुआ जब डडल गांव, डाकघर मझीन, तहसील खुंडियां व जिला कांगड़ा की रहने वाली 65 वर्षीय कमला देवी पत्नी प्रेम चंद खतों में गई हुई थी।

इस दौरान वह अपने खेत में मौजूद सूखी घास और झाड़ियों को जलाकर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

कमला देवी खुद को संभाल पातीं, उससे पहले ही वह आग की लपटों के बीच घिर गईं और बुरी तरह झुलस गईं। वहीं बुजुर्ग महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज जब ग्रामीणों और परिजनों ने सुनी तो वह मौके की ओर भागे।

इस दौरान बुजुर्ग महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर डॉक्टरों ने उसे जांच करने के बाद मृत करार दे दिया।

JPERC 2025

उधर, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News : अब घर द्वार होगी गैस ई-केवाईसी! सिलेंडर डिलीवरी के समय मौके पर ही पूरी होगी प्रक्रिया, उपभोक्ताओं को राहत

Himachal News : अब घर द्वार होगी गैस ई-केवाईसी! सिलेंडर डिलीवरी के समय मौके पर ही पूरी होगी प्रक्रिया, उपभोक्ताओं को राहत

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ तेज! गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ तेज! गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग