Himachal News : अब घर द्वार होगी गैस ई-केवाईसी! सिलेंडर डिलीवरी के समय मौके पर ही पूरी होगी प्रक्रिया, उपभोक्ताओं को राहत

Himachal News : जिला बिलासपुर में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है तथा विभाग द्वारा नियमित रूप से एलपीजी सिलेंडरों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
Himachal News : अब घर द्वार होगी गैस ई-केवाईसी! सिलेंडर डिलीवरी के समय मौके पर ही पूरी होगी प्रक्रिया, उपभोक्ताओं को राहत
जिला में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत जिला में कार्यरत 14 गैस एजेंसियों में 3287 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो जिला की दैनिक खपत के अनुसार पर्याप्त हैं।
जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग बिलासपुर बृजेंद्र पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कार्यरत सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।


इस संबंध में गैस एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए है कि जब भी वह गैस रिफिल के वितरण के लिए फोकल प्वाइंट पर जाएं, तो वहीं मौके पर ही उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी भी सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ई-केवाईसी न होने की स्थिति में भी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को ब्लॉक नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने जिला के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जब भी गैस एजेंसी के कर्मचारी आपके फोकल प्वाइंट पर गैस आपूर्ति के लिए आएं, तो अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण करवाएं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

