Himachal Crime News: स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन! सरकारी बस में चरस की तस्करी कर रहा युवक काबू, 5.652 किलो खेप जब्त

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बस में हो रही चरस की बड़ी सप्लाई का विशेष सेल शिमला की टीम ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Himachal Crime News: स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन! सरकारी बस में चरस की तस्करी कर रहा युवक काबू, 5.652 किलो खेप जब्त
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक युवक एचआरटीसी बस में नशे की सप्लाई लेकर आ रहा है।
सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम हरकत में आई और आरोपी को पकड़ने के लिए एनएच-305 लुहरी सड़क पर सैंज चौक के पास नाका लगाया।


जैसे ही सराहन रूट पर जा रही एचआरटीसी बस (एचपी 66ए-5181) वहां पहुंची तो पुलिस ने उसे जांच के लिए रुकवा लिया।
बस के परिचालक और एक अन्य स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में जब सीट नंबर 10 पर बैठे युवक के बैग की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बैग के अंदर से 5 किलो 652 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसपर चरस की खेप को जब्त करते हुए पंकज कुमार निवासी गांव अपरढाह तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा को अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस अब इस बात की तह तक जा रही है कि आरोपी ने किस इलाके से यह चरस खरीदी थी और इसका ‘मास्टरमाइंड’ कौन है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

