पांवटा साहिब में दर्दनाक घटना: यमुना से मिला 15 वर्षीय किशोरी का श*व! 19 अप्रैल से थी
लापता

पांवटा साहिब में दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है, जहाँ यमुना नदी से 15 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस को सूचना मिली कि स्वर्गधाम के पास यमुना नदी किनारे एक लड़की का शव पड़ा है।
पांवटा साहिब में दर्दनाक घटना: यमुना से मिला 15 वर्षीय किशोरी का श*व! 19 अप्रैल से थी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। जांच के दौरान मृतका की पहचान आस्था (15) पुत्री वेदप्रकाश, निवासी वार्ड नंबर 10, पांवटा साहिब के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि किशोरी 19 अप्रैल से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज करवा दी थी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
वहीँ, पांवटा साहिब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

