Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: खेतों में लहलहाई गुलाबो धान की उन्नत फसल! 116 से 122 दिनों में पककर होती है तैयार

TROWS

Himachal News: कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनोली खास का दौरा किया और किसानों द्वारा उगाई गई गुलाबो (TM RH-106) धान की फसल का निरीक्षण किया। कृषक सतपाल सिंह, केसर सिंह और महेंद्र सिंह ने अपनी 10 कनाल भूमि पर इस धान की खेती की है।

Holi 2026 -2

Himachal News: खेतों में लहलहाई गुलाबो धान की उन्नत फसल! 116 से 122 दिनों में पककर होती है तैयार

किसानों ने खेतों में उन्नत तरीके से फसल का प्रबंधन किया है, जिसका परिणाम खेतों में लहलहाती और स्वस्थ खड़ी फसल के रूप में सामने आया है। खेतों का जायजा लेते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इस किस्म की पैदावार उत्कृष्ट है और यह प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन सकती है।

Indian Public School

गुलाबो धान एक प्रमुख हाइब्रिड किस्म है, जिसके दाने लंबे, पतले और सुगंधित होते हैं। यह खरीफ मौसम में मात्र 116 से 122 दिनों में पककर तैयार हो जाती है, जिससे किसान अगली फसल की समय पर बुआई कर सकते हैं। साथ ही, इसमें प्रमुख रोगों के प्रति अच्छी प्रतिरोधक क्षमता है, जिससे किसानों का कीटनाशक का खर्च घटता है।

Doon valley school

कृषि मंत्री ने कहा कि गुलाबो धान जैसी उन्नत किस्मों से किसान अपनी लागत घटाकर अधिक पैदावार और बेहतर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए बीज, खाद, आधुनिक उपकरणों पर सब्सिडी और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है।

इसी कड़ी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहे और किसानों की आर्थिकी भी सुदृढ़ हो। इसके लिए गेहूं, मक्की और कच्ची हल्दी पर क्रमशः 60, 40 और 90 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कृषि मंत्री ने किसानों द्वारा किए गए फसल प्रबंधन और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि गुलाबो धान जैसी उन्नत किस्में प्रदेश के किसानों के लिए आय बढ़ाने का मजबूत साधन साबित होंगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

PM Modi: आज हिमाचल आएंगे पीएम मोदी! बारिश से हुई तबाही का लेंगे जायजा, हवाई निरीक्षण भी करेंगे

PM Modi: आज हिमाचल आएंगे पीएम मोदी! बारिश से हुई तबाही का लेंगे जायजा, हवाई निरीक्षण भी करेंगे

Himachal News Alert: इस मानसून सीजन में जिला को 217 करोड़ का नुकसान! 65 मकान ध्वस्त

Himachal News Alert: इस मानसून सीजन में जिला को 217 करोड़ का नुकसान! 65 मकान ध्वस्त