Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: कल पशमी में विराजमान होंगे चालदा महासु महाराज! उद्योग मंत्री ने देव यात्रा में लिया भाग

TROWS

Sirmour News: उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने छतरधारी चालदा महासु महाराज के आगमन पर हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार मीनस पहुंच कर देव यात्रा में भाग लिया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: कल पशमी में विराजमान होंगे चालदा महासु महाराज! उद्योग मंत्री ने देव यात्रा में लिया भाग

महासू महाराज आज रात को द्राबिल पहुंचेगे तथा 14 दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश के पशमी में विराजमान होंगे। हिमाचल की सीमा मीनस पहुँचने पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति पूर्वक तरीके से महाराज के दर्शन करें।

Indian Public School

इससे पूर्व, हर्षवर्धन ने शिलाई, पश्मी तथा द्राबिल में व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान, विधायक नाहन अजय सोलंकी, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, महासू महाराज पश्मी मंदिर समिति के बारू राम डिमेदार , महाशू महाराज भंडारी रघुवीर सिंह, बजीर दिनेश सहित शिलाई क्षेत्र का हजारों श्रद्धालुओं ने देव आगमन समारोह में भाग लिया।

Doon valley school

बता दें कि छत्रधारी चालदा महासू महाराज की प्रवास यात्रा छह दिवसीय है। इस दौरान छह रात्रि पड़ाव हुए और सातवें दिन यानी कल देवता सिरमौर के पश्मी गांव में बनाए गए भव्य नए मंदिर में विराजमान होंगे।

भ्रमण प्रिय छत्रधारी चालदा महासू महाराज चार भाई महासू में सबसे अनुज हैं। टोंस पार सिरमौर में छत्रधारी चालदा महासू महाराज का प्रथम पदार्पण होगा, जिस कारण सिरमौर जिले के श्रद्धालुओं में विशेष खुशी दिखाई दे रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक! 24 साल के युवक की मौत, दूसरे की हालत भी गंभीर

Accident In Himachal: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक! 24 साल के युवक की मौत, दूसरे की हालत भी गंभीर

Accident In Himachal: हिमाचल में पलटी ट्रैवलर! 18 लोग जख्मी, 9 की हालत गंभीर

Accident In Himachal: हिमाचल में पलटी ट्रैवलर! 18 लोग जख्मी, 9 की हालत गंभीर