in

कोटड़ी व्यास पहुंचे युवा नेता अरिकेश जंग, नेशनल खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला: बोले- युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से रखेंगे दूर

पांवटा साहिब: युवा नेता एवं जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग ने आज कोटड़ी व्यास पंचायत का दौरा किया। इस दौरान पंचायत में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अरिकेश जंग ने स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया और उनके स्नेह के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पांवटा साहिब क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। वह चाहते हैं कि युवा अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार अलग-अलग खेलों में आगे बढ़ें और अपने लिए एक बेहतर मुकाम हासिल करें।

अरिकेश जंग ने कहा कि खेल युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक अच्छा माध्यम हैं। खेलों से जुड़कर युवा न केवल अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं, बल्कि अनुशासन और मेहनत का महत्व भी सीख सकते हैं। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों में हिस्सा लें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।

इस दौरान उन्होंने कोटड़ी व्यास पंचायत से राष्ट्रीय स्तर पर फ्लैग फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इन प्रतिभाशाली बच्चों ने अपने प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है।

अरिकेश जंग ने खिलाड़ियों को खेलों के लिए ड्रेस भी वितरित की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पांवटा साहिब और सिरमौर जिले का नाम रोशन करेंगे।

JPERC 2025

गौरतलब है कि कोटड़ी व्यास पंचायत के छात्र और छात्राएं फ्लैग फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने जा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दीपावली पर (GNMPS) गुरु नानक मिशन स्कूल का खास संदेश, खुशियां बांटने और पर्यावरण सुरक्षित रखने का दिया आह्वान

दीपावली पर (GNMPS) गुरु नानक मिशन स्कूल का खास संदेश, खुशियां बांटने और पर्यावरण सुरक्षित रखने का दिया आह्वान