in

HP News: लापता किशोरी की खबर से मचा हड़कंप! खेतों और रिश्तेदारों के घर ढूंढते रहे परिजन, घर के भीतर ही बंद थी नव्या

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक 14 साल की नाबालिग के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर भी उक्त नाबालिग की फोटो शेयर कर इसे ढूंढने की गुहार लगाई जा रही थी।

HP News: लापता किशोरी की खबर से मचा हड़कंप! खेतों और रिश्तेदारों के घर ढूंढते रहे परिजन, घर के भीतर ही बंद थी नव्या

इसी बीच जो खबर सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, कस्बा अवाहदेवी की 14 साल की नव्या उसी के घर के अंदर बने स्टोर रूम के भीतर पाई गई। हुआ यूँ कि नव्या की तबीयत ठीक नहीं थी, जिस कारण वह सुबह स्कूल नहीं गई थी।

उसकी माता अवाहदेवी मंदिर में ड्यूटी पर चली गई थीं और घर पर उसकी ताई मौजूद थी। नव्या आराम करने के लिए घर के स्टोर रूम में चली गई और गहरी नींद में सो गई। इसी बीच, अनजाने में स्टोर का दरवाजा बाहर से बंद हो गया।

Doon valley school

ताई ने सुबह नव्या को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ताई ने कई बार आवाजें लगाईं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने घर और आसपास खोजबीन शुरू कर दी।

जब नव्या का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने उसकी माता को भी बुला लिया। जिसके बाद नव्या की दिन भर गांव के खेतों, सुनसान रास्तों और रिश्तेदारों के यहाँ तलाश जारी रही।

JPERC 2025

इसी बीच परिजनों ने अनहोनी की आशंका में सोशल मीडिया पर उसकी फोटो और लापता होने की सूचना डाल दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे जिले में फैल गई और लोग प्रार्थनाएं करने लगे।

दूसरी ओर, नव्या स्टोर रूम के अंदर बेखबर सोती रही। शाम को जब उसकी नींद खुली, तो उसने खुद को अंदर बंद पाया और शोर मचाना शुरू किया।

शाम करीब साढ़े पांच बजे आखिरकार स्टोर रूम से नव्या की आवाज सुनी गई। जब दरवाजा खोला गया तो नव्या सुरक्षित मिली। नव्या को सुरक्षित पाकर परिजनों की जान में जान आई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CM Sukhu: एटीएस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले टैक्सी एवं ट्रक ऑपरेटर! मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा देने का आश्वासन

CM Sukhu: एटीएस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले टैक्सी एवं ट्रक ऑपरेटर! मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा देने का आश्वासन