शर्मनाक: 5 साल की मासूम से अश्लील हरकत! आरोपियों युवकों की तलाश में पुलिस, इलाके में भारी रोष

हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर से शर्मसार हो गई, जब मासूम बच्ची के साथ कुछ युवकों ने अश्लील हरकतें कर डाली। इस घटना के बाद से बच्ची भी बुरी तरह से सहम गई है।
शर्मनाक: 5 साल की मासूम से अश्लील हरकत! आरोपियों युवकों की तलाश में पुलिस, इलाके में भारी रोष
सोलन जिला में तीन युवकों ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकतें करने का प्रयास किया। जैसे ही परिजनों को इस घिनौनी हरकत की भनक लगी, उन्होंने बिना देरी किए पुलिस को सूचित किया।
बच्ची के साथ हुई इस बदसलूकी ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग तुरंत एक्शन मोड में आ गया है।


एसपी अभिषेक सेकर ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
वहीँ, इस घटना के बाद इलाके में भारी रोष है और सोशल मीडिया पर भी लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

