Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: लोगों को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति! डेढ़ करोड़ रूपये से निर्मित हो रहा 750 मीटर लंबा बाईपास

HP News: लोगों को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति! डेढ़ करोड़ रूपये से निर्मित हो रहा 750 मीटर लंबा बाईपास

HP News: लोगों को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति! डेढ़ करोड़ रूपये से निर्मित हो रहा 750 मीटर लंबा बाईपास

HP News: लोगों को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति! डेढ़ करोड़ रूपये से निर्मित हो रहा 750 मीटर लंबा बाईपास

TROWS

HP News: बिलासपुर जिला के सबसे बड़े कस्बे घुमारवीं को अब जल्द ही आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने वाली है। लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बस स्टैंड घुमारवीं से पुराने सीर खड्ड पुल तक बाईपास निर्माण का कार्य जारी है। इस बाईपास के निर्मित हो जाने से जहां लोगों को घुमारवीं कस्बे में लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी तो वहीं वाहनों का आवागमन सुगम व सुरक्षित भी होगा।

Holi 2026 -2

HP News: लोगों को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति! डेढ़ करोड़ रूपये से निर्मित हो रहा 750 मीटर लंबा बाईपास

स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के अथक प्रयासों से घुमारवीं कस्बे के लिए लंबे समय से लंबित पड़ी इस अतिमहत्वपूर्ण सड़क परियोजना का अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। लगभग 750 मीटर लंबी यह बाईपास सड़क परियोजना बस स्टैंड के पेट्रोल पंप से शुरू होकर घुमारवीं थाना, नाहर सिंह मंदिर और ओल्ड सीरखड्ड पुल तक निर्मित हो रही है।

Indian Public School

इस सड़क परियोजना को आगामी मार्च माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। घुमारवीं प्रशासनिक दृष्टि से उपमंडल मुख्यालय होने के कारण जहां विभिन्न विभागों के अहम कार्यालय स्थापित हैं तो वहीं व्यापारिक दृष्टि से भी क्षेेत्र के लोगों के लिए प्रमुख बाजार भी है। इसके साथ-साथ यहां शैक्षणिक दृष्टि से भी कई शिक्षण संस्थान कार्यरत हैं। घुमारवीं कस्बा कांगड़ा-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां से प्रतिदिन सैंकड़ों वाहन भी गुजरते हैं।

Doon valley school

ऐसे में अत्यधिक भीड़भाड़ के चलते अक्सर यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। लेकिन अब बाईपास सड़क का निर्माण हो जाने से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी बल्कि आवागमन बेहतर, सुगम व सुरक्षित होगा। यह बाईपास सड़क निर्माण न केवल घुमारवीं कस्बे पर यातायात का दबाव कम करेगी बल्कि क्षेत्रवासियों को एक नई राहत भी प्रदान करेगी।

क्या कहते हैं स्थानीय लोगः
घुमारवीं नगर परिषद के पार्षद कपिल शर्मा का कहना है कि गांधी चैक से लेकर तहसील कार्यालय तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन अब बाईपास सड़क निर्मित हो जाने से यह समस्या समाप्त होगी। उनका कहना है कि बस स्टैंड की ओर जाने वाली बसों के कारण भी अक्सर बाजार में जाम की समस्या से लोगों को आए दिन जूझना पड़ता है, लेकिन अब लंबे समय से चली आ रही यह समस्या भी हल होने जा रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसी तरह पार्षद अश्वनी महाजन का भी कहना है कि स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से घुमारवीं को जाम की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि आए दिन जाम के कारण न केवल स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं बल्कि व्यापार पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है।

लेकिन अब बाईपास सड़क निर्माण के कारण जहां बाजार में रौनक बढ़ेगी तो वहीं व्यापार में भी वृद्धि होगी। यही नहीं स्थानीय व्यापारी सुनील कुमार सहित अन्यों का भी कहना है कि बाईपास सड़क निर्माण से घुमारवीं बाजार को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी तथा इसका लाभ स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को भी होगा।

क्या कहते हैं तकनीकी शिक्षा मंत्रीः
स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का कहना है कि घुमारवीं बाजार में ट्रैफिक जाम की एक बड़ी समस्या रही है। इसके कारण जहां आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है तो वहीं स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

लेकिन अब लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बस स्टैंड से लेकर पुराने सीरखड्ड पुल तक बाईपास का निर्माण कार्य जारी है तथा जल्द ही इसे पूर्ण कर लोगों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घुमारवीं बस स्टैंड से बाईपास निर्माण की मांग लंबे समय से लंबित रही है लेकिन अब इसे मूर्त रूप प्रदान कर हल किया जा रहा है ताकि लोगों को आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हरबर्टपुर: आशा वेलनेस हॉस्पिटल के दूसरे स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर! 15 जनवरी को आयोजन

हरबर्टपुर: आशा वेलनेस हॉस्पिटल के दूसरे स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर! 15 जनवरी को आयोजन

Sirmour News: चोरी-छुपे हो रहा था शराब का अवैध कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, पकड़ी इतनी बोतले…

Sirmour News: चोरी-छुपे हो रहा था शराब का अवैध कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, पकड़ी इतनी बोतले…