Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: एलटी लाइन की रिपेयर करते व्यक्ति को लगा करंट! फिर खम्भे से नीचे गिरा, मौत

TROWS

Himachal News Alert: ऊना जिला के मैहतपुर में दर्दनाक घटना घटी है जहां करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। गुरप्रीत उर्फ चंदन पुत्र अशोक कुमार निवासी पालकवाह पिछले 6 वर्षों से प्राइवेट ठेकेदार के पास बिजली बोर्ड के माध्यम से काम करता था।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: एलटी लाइन की रिपेयर करते व्यक्ति को लगा करंट! फिर खम्भे से नीचे गिरा, मौत

गुरप्रीत उर्फ चंदन अपने साथी राजिन्द्र कुमार निवासी रायपुर सहोड़ा के साथ मैहतपुर में 11000 केवी और एलटी लाइन की रिपेयर करने पहुंचे थे। इस दौरान ठेकेदार भी मौके पर उनके साथ मौजूद था।

Indian Public School

इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी फोरमैन कुलवीर द्वारा बिजली कट करने का परमिट दिया गया और उन्हें बिजली के खंभों पर काम करने की अनुमति दी। इसके बाद जैसे ही गुरप्रीत खंभे पर चढ़कर काम करने लगा तो उसे करंट का जोरदार झटका लग गया।

Doon valley school

करंट का झटका लगते ही वह कुछ सेकेंड तक खंबे से चिपका रहा और उसके बाद नीचे गिर गया। जिसके बाद व्यक्ति को उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया।

मगर यहां से उसकी गंभीर अवस्था के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर करना पड़ा। इसके बाद व्यक्ति को पीजीआई ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, राजिन्द्र कुमार ने ठेकेदार के साथ-साथ बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। इस बाबत व्यक्ति ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना मैहतपुर में शिकायत भी दर्ज करवाई है। ऐसे में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में दुखद घटना: सास की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई बहू! गई जान, दोनों का एक साथ होगा दाह संस्कार

हिमाचल में दुखद घटना: सास की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई बहू! गई जान, दोनों का एक साथ होगा दाह संस्कार

Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ़! गिरने लगा पारा, सुबह-शाम ठंड

Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ़! गिरने लगा पारा, सुबह-शाम ठंड