Sirmour News : महिला ने बकरियों को खिलाई युरिया खाद! दो की मौ**त, मामला दर्ज

Sirmour News : जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां यूरिया खाद खिलाकर दो बकरियों को मौत के घाट उतार दिया गया।

Sirmour News : महिला ने बकरियों को खिलाई युरिया खाद! दो की मौ**त, मामला दर्ज
इसको लेकर हीरा पुत्र स्व. खुलु राम निवासी गांव आलिया डा. जरग त. ददाहु जिला सिरमौर ने पुलिस थाना रेणुका जी में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता हीरा ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी निशा देवी ने उसकी बकरियों को युरिया खाद खिला कर मार दिया है। शिकायतकर्ता की बकरियां मृत पाई गई थीं।


वहीं पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 325 BNS में केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



