Asha Hospital
in

CM Sukhu: महिलाओं को 15-15 साै रुपये जारी करने के निर्देश! तीन सालों में सामजिक सुरक्षा पेंशन के 99,799 मामले स्वीकृत

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत जनजातीय क्षेत्र पांगी, लाहौल-स्पीति, डोडरा क्वार तथा कुपवी में पात्र लाभार्थियों को बकाया निधि का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।

Shri Ram

CM Sukhu: महिलाओं को 15-15 साै रुपये जारी करने के निर्देश! तीन सालों में सामजिक सुरक्षा पेंशन के 99,799 मामले स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में 8,41,917 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। इसके तहत 1,04,740 लोगों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, 5,04,253 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, 25,414 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, 1,26,808 को विधवा, परित्यक्त व एकल नारी पेंशन, 1,340 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन और 78,291 को दिव्यांगता राहत भत्ता राशि प्रदान की जा रहा है।

Indian Public School

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तीन वर्षों के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 99,799 नए मामले स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 41,799, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 41,012 और वित्त वर्ष 2025-26 में अभी तक 16,988 नए मामले स्वीकृत किए गए हैं।

Doon valley school

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 0 से 18 वर्ष आयु के 20,735 लाभार्थियों तथा 18 से 27 वर्ष आयु के 853 लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत विभिन्न लाभार्थियों को 1,000 रुपये, 2,500 रुपये तथा 4,000 रुपये मासिक की दर से सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को पेंशन व सहायता राशि प्रदान करने के लिए नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सॉफटवेयर का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि नए पेंशनरों के चयन व पेंशन वितरण का कार्य समयबद्ध सुनिश्चित हो सके।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: कांग्रेस ने हिमाचल में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष! चंपा को मंडी तो आनंद परमार को सिरमौर की कमान

Himachal Latest News: कांग्रेस ने हिमाचल में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष! चंपा को मंडी तो आनंद परमार को सिरमौर की कमान

Himachal Weather Update: हिमाचल में इतने दिन तक मौसम साफ! 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

Himachal Weather Update: हिमाचल में इतने दिन तक मौसम साफ! 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी