Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: मेक माई ट्रिप पोर्टल पर दिखेंगे HPTDC के होटल! पर्यटक घर बैठे करवा सकेंगे बुकिंग

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और ऑनलाइन प्लेटफार्म का लाभ उठाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। निगम ने देश की अग्रणी ट्रैवल कंपनी मेक माय ट्रिप के साथ करार किया है। इस करार के बाद निगम के 56 होटल अब मेक माय ट्रिप प्लेटफार्म पर ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

Holi 2026 -2

Himachal News: मेक माई ट्रिप पोर्टल पर दिखेंगे HPTDC के होटल! पर्यटक घर बैठे करवा सकेंगे बुकिंग

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पास राज्य के विभिन्न हिस्सों में बेहतरीन होटल मौजूद हैं, जिनमें देश-विदेश से आने वाले पर्यटक ठहरना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा अत्यंत आवश्यक है।

Indian Public School

मेक माय ट्रिप के साथ जुड़ने से निगम के होटलों को बड़ा बाजार मिलेगा और पर्यटक अपने घर बैठे इन होटलों की बुकिंग कर पाएंगे। बाली ने बताया कि वर्ष 2023 में जब उन्हें निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, उस समय निगम घाटे में चल रहा था। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार मेहनत कर निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने का कार्य किया और उसके परिणामस्वरूप पिछले वर्ष निगम ने 107 करोड़ रुपये की आय अर्जित की।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि मेक माय ट्रिप के साथ किया गया यह समझौता निगम के लिए एक ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस करार से पर्यटन निगम को न केवल नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी, बल्कि हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों को भी गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी सेवाएँ आॅनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो सकेंगी।

इससे प्रदेश में पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के मुख्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बाबत निर्णय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया गया था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में इस निर्णय को अनुमोदन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त ढंग से स्थापित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। साथ ही शिमला में भीड़भाड़ और प्रशासनिक दृष्टि से बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय का स्थानांतरण आवश्यक था।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Himachal Crime News: हेरोइन की सप्लाई लेकर हिमाचल पहुंचा पंजाब का तस्कर! पुलिस ने किया काबू

Himachal Crime News: हेरोइन की सप्लाई लेकर हिमाचल पहुंचा पंजाब का तस्कर! पुलिस ने किया काबू