हिमाचल में दुखद घटना: मां ने फोन देने से किया मना तो 13 साल के बच्चे ने दे दी जान! डॉक्टर भी नहीं बचा पाए..

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से दुखद घटना सामने आई है, जहां मोबाइल न मिलने से आहत एक 13 साल के मासूम ने अपनी जान दे दी। हालांकि परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया, मगर मासूम की जान नहीं बच सकी।

हिमाचल में दुखद घटना: मां ने फोन देने से किया मना तो 13 साल के बच्चे ने दे दी जान! डॉक्टर भी नहीं बचा पाए..
सचिन (13) पुत्र सतवीर सिंह निवासी गांव मल्लपुर सिद्धारी डाकघर सयावली माला तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का निवासी था जोकि पिछले काफी समय से अपने परिजनों के साथ यहाँ रह रहा था।

सचिन ने मां से मांगा था फोन
बताया जा रहा है कि सचिन ने अपनी मां से फोन मांगा था। सचिन बार-बार मां से फोन लेने की जिद कर रहा था। लेकिन सचिन की परीक्षाएं चली हुई थी, ऐसे में मां ने उसे फोन देने से मना कर दिया।


फोन न मिलने से नाराज हुआ सचिन
इसी बात से सचिन बुरी तरह नाराज हो गया और अपने कमरे में चला गया। जब काफी देर तक भी सचिन कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां उसे देखने के लिए गई। इस दौरान मौके का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।
मां की साड़ी से लगाया फंदा
देखा तो कमरे में लगे कुंडे से सचिन ने मां की साड़ी से फंदा लगाया हुआ था और वह उसपर लटका हुआ था। इसके बाद सचिन को फंदे से नीचे उतारकर उसे जिला अस्पताल बिलासपुर लाया गया मगर यहां पर पहुंचने से पहले ही उसकी सांसे थम चुकी थी।


यहाँ डॉक्टरों ने सचिन की जांच करने के बाद उसे मृत करार दे दिया। इस घटना के बाद से एक तरफ जहां पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ बेटे के जाने से परिजन बुरी तरह टूट गए हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



