Asha Hospital
in

Manipur CM: मणिपुर में हुआ नई सरकार का उदय! युमनाम खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, ली शपथ

Manipur CM: मणिपुर में हुआ नई सरकार का उदय! युमनाम खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, ली शपथ

Manipur CM: मणिपुर में हुआ नई सरकार का उदय! युमनाम खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, ली शपथ

Manipur CM: मणिपुर में हुआ नई सरकार का उदय! युमनाम खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, ली शपथ

Manipur CM: मणिपुर में पूरे 1 साल के बाद आज राष्ट्रपति शासन हट चुका है और नई सरकार बन चुकी है । जी हां, मणिपुर के नए CM चुने जा चुके हैं। नए CM का नाम है युमनाम खेमचंद सिंह। इन्हें 3 फरवरी 2026 को सर्व सम्मति से मणिपुर के नया CM चुना गया है और 4 फरवरी 2026 को शाम 6:00 बजे यह मणिपुर के नए सीएम के रूप में शपथ ले चुके हैं।

Shri Ram

Manipur CM: मणिपुर में हुआ नई सरकार का उदय! युमनाम खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, ली शपथ

बता दें मणिपुर में पिछले 1 साल से राष्ट्रपति शासन लागू था और यहां पर कोई CM नहीं था। अब पूरे 1 साल के बाद मणिपुर को उसका नया CM युमनाम खेमचंद सिंह के रूप में मिल गया है। युमनाम खेमचंद सिंह असल में ऐसे पॉलिटिशियन है जो लाइम लाइट में रहना पसंद नहीं करते।

Indian Public School

अब तक शायद काफी कम लोगों को ही इनका नाम पता होगा। हालांकि पहले यह बीजेपी की तरफ से मणिपुर के मुख्यमंत्री बनने के प्रबल दावेदार भी नहीं थे। परंतु पार्टी किसी अन्य नाम पर सर्वसम्मति दिखा नहीं पा रही थी तो आखिरकार इनका नाम लिया गया और इन्हें बीजेपी ने सर्वसम्मति से मणिपुर का CM चुन लिया।

Doon valley school

कौन है युमनाम खेमचंद सिंह ?
युमनाम खेमचन्द सिंह 62 वर्षीय भाजपा नेता है। इससे पहले वे तृणमूल कांग्रेस के नेता थे। परंतु वैचारिक मतभेदों के चलते उन्होंने 2017 में तृणमूल को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली और तब से अब तक बीजेपी के साथ ही जुड़े हुए हैं। 2017 में युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर विधानसभा के स्पीकर के रूप में भी चुना गया था।

उन्होंने तब भी अपना काम इमानदारी से किया। यह प्रदेश के ऐसे राजनेता है जिन्होंने न कभी जातीय भाषण दिए हैं और ना ही धार्मिक राजनीति की है। बल्कि यह सभी धर्म के बीच पुल बनने का काम करते हैं। उनकी छवि निष्पक्ष ईमानदार नेता के रूप में रखी जाती है।

JPERC 2025

जब तृणमूल में थे तब भी इन्होंने अपने विचार व्यक्त करने जरूरी समझे और भाजपा में आने के बाद भी उन्होंने कई बार विधायकों को फटकार लगाई। युमनाम खेमचंद सिंह केवल एक राजनेता नहीं है बल्कि यह एक अनुभवी खिलाड़ी भी है। युमनाम खेमचंद सिंह ने ताइक्वांडो में 5th Dan बेल्ट हासिल किया है। यह देश के उन गिने-चुने राजनेताओं में से हैं जो खेलों में रुचि रखते हैं और अनुशासन में जीवन बिताते हैं।

इम्फाल में हुआ मणिपुर CM का शपथ ग्रहण समारोह
मणिपुर CM के रूप में युमनाम खेमचंद सिंह को नियुक्त किया जा चुका है। वह 4 फरवरी 2026 को शाम 6:00 बजे मणिपुर लोकसभा भवन इंफाल में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर अब आधिकारिक रूप से कार्यपद सम्भाल चुके हैं। आज मणिपुर से राष्ट्रपति शासन तुरंत प्रभावी रूप से हटा दिया गया है। शपथ इसके बाद राज्यपाल अजय कुमार भल्ला राज्य का सारा लेखा जोखा नए मुख्यमंत्री को सौप दिया

मणिपुर राजनीति का आगे का रोड मैप
मणिपुर में अब बीजेपी का शासन है। बीजेपी एनडीए गठबंधन में एक बार फिर से यहां स्थिर सरकार अपना राज्य सुनिश्चित करेगी। युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए CM नियुक्त किए गए हैं। अब यह अपना राजनीति कार्यकाल शुरू करेंगे। जिसमें उनका सबसे पहले काम होगा राज्य में शांति बहाल करना, धार्मिक जंग को रोकना, सामाजिक सद्भाव स्थापित करना, राज्य में लगातार आने वाली चुनौतियों से निपटना, समुदायों के बीच विश्वास बहाल करना और राज्य की तरक्की के लिए लगातार नई नीतियां लागू करना।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर 1 के वर्ष बाद अब मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हट गया है और आज मणिपुर में लोकतंत्र फिर बहाल हुआ। लोकतंत्र बहाल कर युमनाम खेमचंद सिंह अपने नेतृत्व में मणिपुर में स्थिरता शांति और विकास का प्रयास करेंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने 1253 कांस्टेबलों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र! बोले- दो महीनों में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने 1253 कांस्टेबलों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र! बोले- दो महीनों में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती