Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: मैनकाइंड ग्रुप और CCI ने लगाया मेडिकल कैंप! 110 लोगों को मिला मुफ्त उपचार

TROWS

Paonta Sahib: मैनकाइंड ग्रुप द्वारा संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल (सूरजपुर) और सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (राजबन) के संयुक्त तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत छछेती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: मैनकाइंड ग्रुप और CCI ने लगाया मेडिकल कैंप! 110 लोगों को मिला मुफ्त उपचार

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना और लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिसमें कुल 110 ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

Indian Public School

इसमें हड्डी रोग के 22, सामान्य रोग के 50, आंखों की जांच 23, दंत रोग के 07 तथा बाल रोग के 08 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। निरीक्षण के उपरांत सभी जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल की ओर से निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

Doon valley school

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बी. डी. त्यागी, डॉक्टर संजीव सहगल, सीमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया राजवन के जनरल मैनेजर एच. आर. तथा स्वास्थ्य कर्मी कैंप में मौजूद रहे।

सूरजपुर अस्पताल में उपलब्ध हैं अत्याधुनिक सुविधाएं
डॉ. संजीव सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि जे.सी. जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (सूरजपुर) अब अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है। यहाँ ग्रामीणों की सुविधा के लिए डिजिटल एक्स-रे, आईसीयू (ICU), एनआईसीयू (NICU), डायलिसिस, एडवांस लैब, फिजियोथेरेपी, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं और एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल समय-समय पर ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए अस्पताल और सीसीआई प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Accident In Himachal: हिमाचल में बेकाबू डंपर ने भवन और गाड़ी को मारी टक्कर! 26 साल के चालक ने गवाई जान

Accident In Himachal: हिमाचल में बेकाबू डंपर ने भवन और गाड़ी को मारी टक्कर! 26 साल के चालक ने गवाई जान