Sirmour News: माता रानी के दर्शनों को कतार में खड़ा था हरियाणा का श्रद्धालु! तभी चली गई जान

Sirmour News: उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक श्रद्धालु की अचानक ही मौत हो गई।

Sirmour News: माता रानी के दर्शनों को कतार में खड़ा था हरियाणा का श्रद्धालु! तभी चली गई जान
हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहाबाद का रहने वाला 36 वर्षीय राजेश बाला सुंदरी मंदिर के ठीक सामने पहाड़ी पर स्थित ललिता माता मंदिर के दर्शन करने के लिए मौके पर पहुंचा था।

इस दौरान वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी के आने का इंतजार कर रहा था, ताकि मां के दरबार में माथा टेक सके। लेकिन तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा।


इसके बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों ने राजेश को वहां से उठाया और उसे जगाने की कोशिश की।
लेकिन जब काफी देर तक भी राजेश के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उसे इलाज के लिए तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया।


हालांकि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है इसके सही कारणों का तो पता नहीं चल पाया है, मगर प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



