Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: मेडिकल कॉलेज के लिए बनाई जाएगी सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी! 1000 रोगी मित्र किये जाएंगे नियुक्त

TROWS

HP News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी बनाई जाएगी। इस पॉलिसी के तहत सीनियर रेजिडेंट के पदों का युक्तिकरण किया जाएगा।

Holi 2026 -2

HP News: मेडिकल कॉलेज के लिए बनाई जाएगी सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी! 1000 रोगी मित्र किये जाएंगे नियुक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीनियर रेजिडेंटशिप में जीडीओ का कोटा 66 प्रतिशत किया जाएगा। अभी इसका अनुपात जीडीओ व सीधी भर्ती द्वारा पचास-पचास प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा, नाहन, हमीरपुर व नेरचौक में नए विषयों में एमडी व एमएस करवाई जाएगी।

Indian Public School

इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना और सुदृढ़ होगी। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो डीएम और एमसीएच सुपरस्पेशलिस्ट फील्ड में हैं उन्हें चिकित्सा महाविद्यालय में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में उच्च तकनीकयुक्त स्टेट-ऑफ-द-आर्ट आईसीयू स्थापित किये जाएंगे।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 1000 रोगी मित्र नियुक्त किये जाएंगे, जिसमें से 500 चिकित्सा महाविद्यालयों और 500 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किये जाएंगे। इसके लिए प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट हमीरपुर जिला से शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रोगी मित्र की कार्यप्रणाली के लिए विभाग द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में रोगी मित्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि चमियाणा अस्पताल, चिकित्सा महाविद्यालय टांडा व आईजीएमसी शिमला में भी पायलट आधार पर 70 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की मदद के लिए रोगी मित्र तैनात किये जाएंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इन संस्थानों में रोगी मित्र कांऊटर भी स्थापित किये जाएंगे। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय की विभिन्न ओपीडी में मरीजों से सम्बन्धित विभिन्न डेटा दर्ज करने के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर भी तैनात किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा को सशक्त करने के लिए नवोन्मेषी उपायों के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं ताकि इस क्षेत्र में प्रदेश, देश का अग्रणी राज्य बने।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

OTT Queen Shefali Shah: दिल्ली क्राइम से दिल जीतने वाली शेफाली शाह ने बयां किया अपना दर्द! दाँव पर लगाया था आत्म सम्मान

OTT Queen Shefali Shah: दिल्ली क्राइम से दिल जीतने वाली शेफाली शाह ने बयां किया अपना दर्द! दाँव पर लगाया था आत्म सम्मान

IRDAI New Rules: इंश्योरेंस एक्ट में बदलाव के बाद पॉलिसी धारकों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! जानिए क्या मिलेगा फायदा

IRDAI New Rules: इंश्योरेंस एक्ट में बदलाव के बाद पॉलिसी धारकों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! जानिए क्या मिलेगा फायदा