in

MLA विनय ने CM को दे डाली ये बड़ी सलाह, कहा-ऐसा न किया तो जयराम की हो जाएगी जयराम जी की

MLA विनय ने CM को दे डाली ये बड़ी सलाह, कहा-ऐसा न किया तो जयराम की हो जाएगी जयराम जी की
MLA विनय ने CM को दे डाली ये बड़ी सलाह, कहा-ऐसा न किया तो जयराम की हो जाएगी जयराम जी की

MLA विनय ने CM को दे डाली ये बड़ी सलाह, कहा-ऐसा न किया तो जयराम की हो जाएगी जयराम जी की

नाहन में पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री जयराम पर जमकर बरसे कांग्रेस विधायक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने बड़ा जुबानी हमला बोला है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में विधायक विनय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी दोस्तों में माने जाते हैं, लेकिन आज विधायक विनय कुमार ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें एक बड़ी सलाह दे डाली है। विधायक का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया, तो कहीं 2022 में जयराम की जयराम जी की न हो जाए।

सोमवार को विधायक विनय कुमार जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे। यहां एक निजी होटल में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि हाल ही में रेणुका मेले के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐसे भवनों के उद्घाटन कर दिए, जिनके स्लैब डल गए। ऐसी सड़कों के उद्घाटन कर दिए, जिस पर छोटी गाड़ियां भी नहीं जाती है। बसें चलाना तो दूर की बात है।

BMB01

विधायक विनय कुमार ने कहा कि 6 महीने पहले ऐसी सड़कों का ट्रायल भी हो गया, लेकिन आज तक बसें नहीं चली। कई घोषणाएं ऐसी हैं, जो 2010 में पिछली कांग्रेस सरकार में की गई थी, लेकिन इसके बाद भाजपा के मुख्यमंत्री आते रहे और उन्हीं की घोषणाएं करते रहे, लेकिन अब तक कार्य नहीं हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि यह घोषणाएं केवल घोषणाएं न रहे, बल्कि धरातल पर काम होकर यह सभी सौगातें लोगों को मिलनी चाहिए।

विधायक विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का रेणुका विधानसभा क्षेत्र के प्रति जो प्यार उमड़ा है, उसका मुख्य कारण उपचुनाव में मिली हार है। कांग्रेस ने सरकार के जो चारों खाने उपचुनाव में चित किए है, उसके बाद ही मुख्यमंत्री हरकत में आए है। चार सालों के बाद मुख्यमंत्री फिल्ड में हवा में उड़-उड़ कर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में आए हैं और उड़-उड़ ही यहां से चले गए। उपचुनाव में तो कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को चारों खाने चित किया है। कहीं ऐसा न हो कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार 68-68 विधानसभा क्षेत्रों में ही चित न हो जाए।

Bhushan Jewellers 04

विधायक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सलाह देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ज्यादा हवा में न उड़े। यदि वह ऐसे ही उड़ते चले गए, तो वह आने वाले समय में पूरी तरह से उड़ जाएंगे और पता भी नहीं चलेगा। धरातल पर आकर मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं को देखें। यदि ऐसा नहीं किया तो कहीं ऐसा न हो कि 2022 में जयराम की जयराम जी हो जाएं।

इस मौके पर विनय कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी की भी इस बार भाजपा सरकार द्वारा परंपरा बदल दी गई। उन्होंने कहा कि रेणु मंच से पूरे जिला सिरमौर के लिए घोषणाएं होती थी, लेकिन यहां मुख्यमंत्री ने आधे घंटे का पूरा भाषण कोरोना काल पर ही दे डाला, जिससे जिलावासियों को निराशा हाथ लगी है। पत्रकारवार्ता में विधायक के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

Written by

हिमाचल में महिला ने कर डाली ऐसी हरकत, यात्रियों व बस स्टाफ ने रंगे हाथों दबोची, साथी फरार

हिमाचल में महिला ने कर डाली ऐसी हरकत, यात्रियों व बस स्टाफ ने रंगे हाथों दबोची, साथी फरार

लोगों की मेहनत की कमाई चंद मिनटों में उड़ा लेता था यह शातिर, हिमाचल पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

लोगों की मेहनत की कमाई चंद मिनटों में उड़ा लेता था यह शातिर, हिमाचल पुलिस ने दिल्ली से दबोचा