Himachal News : मोतियाबिंद के शिकार गरीब बुजुर्गों को मिलेगी मुफ्त ऑपरेशन एवं लैंस की सुविधा! विभाग उठाएगा पूरा खर्चा

Himachal News : मोतियाबिंद के शिकार गरीब वरिष्ठ नागरिकों को नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत निशुल्क सर्जरी की सुविधा प्रदान की जा रही है।

Himachal News : मोतियाबिंद के शिकार गरीब बुजुर्गों को मिलेगी मुफ्त ऑपरेशन एवं लैंस की सुविधा! विभाग उठाएगा पूरा खर्चा
जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु संचालित नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के अंतर्गत दो वरिष्ठ नागरिकों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में करवाए गए हैं।

इन वरिष्ठ नागरिकों को उत्तम गुणवत्ता के लैंस लगवाए गए हैं। लैंस से लेकर दवाइयों तक का समस्त खर्चा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वहन किया है।


जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि विभाग वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु निरंतर कार्यरत है।
उन्होंने मोतियाबिंद के शिकार गरीब वरिष्ठ नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय या तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


