Asha Hospital
Holi 2026
in

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को दी 81 करोड़ रुपये की राहत राशि! अनाथ हुई निकिता को 21 लाख

TROWS

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की। उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 4,914 लाभार्थियों को 81.28 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की।

Holi 2026 -2

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को दी 81 करोड़ रुपये की राहत राशि! अनाथ हुई निकिता को 21 लाख

इस अवसर पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1,513 लाभार्थियों को 7 लाख रुपये में से 4-4 लाख रुपये की पहली किस्त प्रदान की गई। इनमें से 781 लाभार्थी मंडी, 631 लाभार्थी कुल्लू तथा 101 लाभार्थी बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 3,401 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये प्रदान किए गए।

Indian Public School

राहत राशि प्राप्त करने वाले 1,547 लाभार्थी मंडी, 1,541 लाभार्थी कुल्लू और 313 लाभार्थी बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। अब तक, मंडी जिले के 4,375 प्रभावित परिवारों को 14.46 करोड़ रुपये की राहत सहायता वितरित की जा चुकी है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा मंडी में 72 करोड़ रुपये की लागत से 27 आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Doon valley school

इसके अतिरिक्त, राज्य कार्यकारी समिति ने 18.84 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की पांच और परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जबकि सात अतिरिक्त न्यूनीकरण परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मधु मांडव’ पहल का शुभारंभ भी किया।

इस पहल को मुख्य रूप से जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रभावित परिवारों को मधुमक्खी पालन को आजीविका के साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ मधुमक्खी पालन इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण और सहायता प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत उत्पादित शहद का विपणन ‘हिम-ईरा मांडव’ ब्रांड नाम से किया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र के पंगलूर में बाढ़ में अपने माता-पिता को खोने वाली एक बच्ची निकिता को 7.95 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने निकिता के लिए 21 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि निकिता जैसी बेटियां अकेली नहीं हैं और प्रदेश सरकार इन बच्चियों के साथ खड़ी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा पुलिस ने चरस सहित दबोचा तस्कर! कैरी बैग में छुपाई थी खेप..

Paonta Sahib: पांवटा पुलिस ने चरस सहित दबोचा तस्कर! कैरी बैग में छुपाई थी खेप..

Share Market 2026: शेयर बाजार में क्या होगी संभावनाएं और कैसे बचे जोखिम से? यहां जाने संपूर्ण गाइड और रणनीतियां

Share Market 2026: शेयर बाजार में क्या होगी संभावनाएं और कैसे बचे जोखिम से? यहां जाने संपूर्ण गाइड और रणनीतियां