Asha Hospital
Holi 2026
in

सात साल बाद मिला इंसाफ: 15 वर्षीय नाबालिग से किया था दुष्कर्म! अब 20 साल के कठोर कारावास की सजा

TROWS

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आरोपी की दरिंदगी का शिकार हुई 15 साल की नाबालिग को आखिरकार 7 साल के लंबे इंतजार के बाद इंसाफ मिल ही गया है।

Holi 2026 -2

सात साल बाद मिला इंसाफ: 15 वर्षीय नाबालिग से किया था दुष्कर्म! अब 20 साल के कठोर कारावास की सजा

आरोपी राजीव ब्रागटा को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं आरोपी को ₹10000 का जुर्माना भरने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Indian Public School

अगर आरोपी जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। शिमला की फास्ट ट्रैक (पोक्सो) अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक शर्मा की अदालत ने आरोपी को यह सजा सुनाई।

Doon valley school

मामला 17 अगस्त 2019 का है जब 15 साल की नाबालिग को राजीव ब्रागटा शादी का झांसा देकर जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल ले गया।

यहाँ पर आरोपी ने 17 से 22 अगस्त तक कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वहीँ, दूसरी तरह नाबालिग के घर से लापता होने पर 18 अगस्त को परिजनों ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिसके बाद 22 अगस्त को पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। पुलिस द्वारा जब नाबालिग के बयान दर्ज करवाए गए तो दुष्कर्म का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और चालान अदालत में पेश किया।

इसके बाद अब जाकर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया और उसे गवाहों व सबूत के आधार पर उक्त सजा सुनाई। इस दौरान अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 4 लाख रुपये मुआवजे की सिफारिश भेजी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Agniveer Recruitment: हिमाचल के युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका! थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Agniveer Recruitment: हिमाचल के युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका! थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Himachal News Update: पशु मित्र भर्ती के लिए नहीं उठानी होगी 25 किलो की बोरी! लगी रोक, सरकार की हुई थी किरकरी

Himachal News Update: पशु मित्र भर्ती के लिए नहीं उठानी होगी 25 किलो की बोरी! लगी रोक, सरकार की हुई थी किरकरी