Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: नदियों में छोड़ी 1.33 लाख अंगुलिका मछली! मछुआरों की आय में होगी वृद्धि

TROWS

Himachal Latest News: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा मंडी जिले में नदीय मत्स्य पालन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 80 से 100 मिलीमीटर लंबाई वाली लगभग 1.33 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन किया गया।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: नदियों में छोड़ी 1.33 लाख अंगुलिका मछली! मछुआरों की आय में होगी वृद्धि

संचयन का कार्य मंडी की विभिन्न जलधाराओं में स्वदेशी प्रजातियों जैसे रोहू, मृगल के संरक्षण व उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। सहायक निदेशक मत्स्य मंडल मंडी नीतू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जडोल क्षेत्र की अलसेड़ खड्ड में 16,000, चक्कर ब्रिज के नीचे सुकेती खड्ड में 29,000 और व्यास नदी मंडी में 88,000 अंगुलिकायं छोड़ी गईं।

Indian Public School

यह संचयन कार्य मत्स्य मंडल मंडी द्वारा गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जडोल की प्रधान अमरावती, वार्ड सदस्य रवि कुमार, कॉर्प फार्म अल्सू के मत्स्य अधिकारी राकेश कुमार, विभागीय कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इन अंगुलिकाओं का उत्पादन सरकारी कॉर्प बीज फार्म अल्सू में किया गया था।

Doon valley school

नीतू सिंह ने कहा कि मत्स्य अंगुलिकाओं के संचयन का मुख्य उद्देश्य नदीय मत्स्य उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना है ताकि मत्स्य व्यवसाय से जुड़े मछुआरों की आय में वृद्धि हो सके। इस कार्यक्रम से स्थानीय जल स्रोतों में स्वदेशी प्रजातियों की पुनः स्थापना होगी, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और जैव विविधता के संरक्षण में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग का प्रयास है कि मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मत्स्य पालक वर्ग की आजीविका और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। नदीय मत्स्य संसाधनों के संरक्षण की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: सीमेंट की आड़ में हो रही थी शराब की सप्लाई! 146 पेटियां बरामद, चालक फरार

Himachal Crime News: सीमेंट की आड़ में हो रही थी शराब की सप्लाई! 146 पेटियां बरामद, चालक फरार

Sirmaur News: तबीयत बिगड़ने के बाद कैदी की मौत! अस्पताल भी पहुंचाया, नहीं बची जान

Sirmaur News: तबीयत बिगड़ने के बाद कैदी की मौत! अस्पताल भी पहुंचाया, नहीं बची जान