Sirmour News : नाहन जेल में कैदियों के बीच झड़प! ईंट से किए वार, तीन कैदी सहित जेल वार्डन जख्मी

Sirmour News : आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में कैदियों के बीच झड़प हो गई, जिससे चार लोग जख्मी हुए है। पंजाब निवासी अभिषेक राणा ने चारों पर ईंट से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

Sirmour News : नाहन जेल में कैदियों के बीच झड़प! ईंट से किए वार, तीन कैदी सहित जेल वार्डन जख्मी
घटना उस वक्त की है जब कैदी फरमान अधीक्षक के पास जमानत के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहुंचा था। लेकिन तभी पंजाब निवासी अभिषेक राणा बेवजह फरमान से उलझ पड़ा।

अभिषेक ने फरमान पर किया हमला
इस दौरान अभिषेक ने फरमान पर हमला कर दिया और उसे पीटने लगा। इसके बाद जेल के स्टाफ ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करवाया और दोनों को बैरक में भेज दिया।


अन्य कैदियों पर भी किया हमला
लेकिन आरोपी अभिषेक यही नहीं रुका और बैरक में अन्य कैदियों पर टूट पड़ा। इस दौरान आरोपी ने कैदी आदिल राणा, हनुमंत और एक अन्य पर ईंट से हमला कर दिया।
इस दौरान मौके पर मौजूद जेल वार्डन ने जब उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनपर भी हमला किया। मारपीट की इस घटना में तीन कैदियों सहित जेल वार्डन को चोटें लगी है।

घायलों का करवाया मेडिकल
उधर, जेल प्रशासन की सूचना पर नाहन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना में घायल हुए जेल वार्डन सहित तीनों कैदियों को मेडिकल के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर सभी का मेडिकल करवाया गया।
मामले में आरोपी अभिषेक राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। SP एनएस नेगी ने बताया कि अभिषेक राणा पंजाब का रहने वाला है जो कि नाहन जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



