Sirmour News: नाहन जेल में कैदी की मौ**त! हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट था..

Sirmour News: आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की बीती देर शाम मौत हो गई। पांवटा साहिब निवासी 67 वर्षीय हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह नाहन जेल में बंद थे।

Sirmour News: नाहन जेल में कैदी की मौ**त! हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट था..
वह बीते 13 वर्षों से हत्या के एक मामले में जेल में अपनी सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को बुजुर्ग को दांत निकलवाने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

यहां पर बुजुर्ग ने अपना दांत निकलवाया और उसके बाद वह वापस जेल लौट आया। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसके मुंह से ब्लीडिंग शुरू हो गई।


जिसके बाद जेल प्रशासन की तरफ से बुजुर्ग को इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, लेकिन यहां पर बीती देर शाम को बुजुर्ग की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कैदी गले के कैंसर से पीड़ित था, जिसका पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज चल रहा था। इसी बीच उसकी मौत हो गई।


उधर, जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



