Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत! इंजेक्शन लगाने के बाद शरीर में नहीं हुई मूवमेंट

TROWS

Himachal News Alert: नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत से हड़कंप मच गया। इसको लेकर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए और पुलिस थाना में मामला भी दर्ज करवाया।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत! इंजेक्शन लगाने के बाद शरीर में नहीं हुई मूवमेंट

हटडा नालागढ़ निवासी दीप कौर पत्नी विक्रम सिंह को वीरवार को घर पर लेबर पेन शुरू होने के चलते परिजन उसे न्यू नालागढ़ में स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहाँ पर मौजूद डॉक्टर ने परिजनों को कहा कि महिला का सी सेक्शन होगा।

Indian Public School

इसके बाद उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला की डिलीवरी की गई और उसने एक बेटे को जन्म दिया। इस दौरान महिला की हालत बिल्कुल ठीक थी।

Doon valley school

लेकिन अगले ही दिन महिला की अचानक ही तबीयत खराब हो गई और उसे पेट में दर्द होने लगा। ऐसे में डॉक्टर द्वारा महिला को दर्द का इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही महिला के शरीर में मूवमेंट होना बंद हो गई।

ऐसे में डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन महिला को नालागढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर गए, मगर यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत इससे पहले ही हो चुकी थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए और उक्त डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

उधर, थाना प्रभारी राकेश रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों ने महिला की मौत को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं जिसके चलते शिकायत मिलने पर निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना आवश्यक

Sirmour News: 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना आवश्यक

Apple Season: हिमाचल में सेब की 1.73 करोड़ पेटियों का कारोबार! HPMC ने की रिकॉर्ड 55,000 मीट्रिक टन खरीद

Apple Season: हिमाचल में सेब की 1.73 करोड़ पेटियों का कारोबार! HPMC ने की रिकॉर्ड 55,000 मीट्रिक टन खरीद