Himachal News: बोर्ड-निगमों के पदाधिकारियों का कैबिनेट रैंक खत्म! 20 फीसदी वेतन/भत्ते भी स्थगित

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक खर्च कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार द्वारा बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन, सलाहकारों को मिलने वाली कैबिनेट रैंक की सुविधा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

Himachal News: बोर्ड-निगमों के पदाधिकारियों का कैबिनेट रैंक खत्म! 20 फीसदी वेतन/भत्ते भी स्थगित
यह आदेश 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इन पदों से जुड़े वेतन और भत्तों में भी 20% की कटौती की गई है। ऐसे में जिन्हें अभी 2 लाख मासिक सैलरी मिल रही थी, उन्हें अब 1.60 लाख रुपए सैलरी मिलेगी।

सरकार ने सभी विभागों के सचिवों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए है। प्रशासनिक सचिवों से कहा गया कि वे इन निर्देश को अपने-अपने विभागों व संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।


सरकार द्वारा तर्क दिया गया प्रशासनिक प्रोटोकॉल को सरल बनाने के लिए कैबिनेट रैंक की समीक्षा की गई है। आदेश में अधिकारियों को सभी संबंधित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!




