Himachal Crime News: पहले पत्नी की तेजधार हथियार से वार कर ली जान! फिर खुद भी कर लिया सु**साइड

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पति की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। मामला चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोथल गांव का है।

Himachal Crime News: पहले पत्नी की तेजधार हथियार से वार कर ली जान! फिर खुद भी कर लिया सु**साइड
बताया जा रहा है कि बीती शाम सरवन कुमार और उसकी पत्नी भाई के घर आये हुए थे। मगर मंगलवार देर रात दोनों ही वापस अपने घर लौट गए। इसी बीच सरवन कुमार और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

पत्नी पर किया तेजधार हथियार से वार
जिसके बाद सरवन कुमार ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपी यही नहीं रुका और उसने पत्नी पर तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया।


फंदा लगाकर दी जान
इसके बाद व्यक्ति ने खुद भी घर में ही फंदा लगा लिया और उस पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आरोपी पहले भी कर चुका आत्महत्या का प्रयास
जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक व्यक्ति पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है और वह अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता रहता था।

फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


