Paonta Sahib: पांवटा की कंपनी से लाखों की धोखाधड़ी! दो लाख कैश और कंपनी की गाड़ी लेकर मालिक फरार

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में कंपनी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसको लेकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Paonta Sahib: पांवटा की कंपनी से लाखों की धोखाधड़ी! दो लाख कैश और कंपनी की गाड़ी लेकर मालिक फरार
पुरुवाला पुलिस थाना को दी गई शिकायत में यमुना बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, नारीवाला (पांवटा साहिब) के लेखाकार मोहित कुमार ने बताया कि इनकी कंपनी को एम/एस के.एम. इंजीनियरिंग सॉल्यूशन नामक कंपनी मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स एवं कच्चे माल की आपूर्ति करती है।

उक्त कंपनी को यमुना बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 43381569 रुपये की पैमेन्ट की गई थी। मोहित कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी को एम/एस के.एम. इंजीनियरिंग सॉल्यूशन द्वारा 36693114 रुपये की सप्लाई दी गई जबकि 66,88455 रुपये शेष है।


इसी बीच 01 मार्च को कंपनी का मालिक कवेश मल्होत्रा पुत्र विमल मल्होत्रा निवासी गाजियाबाद (यूपी) अपने साथी ललित कुमार श्रीवास्तव निवासी बरेली (U.P) के साथ दो लाख रुपये कैश, कम्पनी के महत्वपूर्ण कागजात तथा कम्पनी की गाडी न. HP17G-1408 लेकर फरार हो गया।
मोहित ने बताया कि अभी तक दोनों ही आरोपी वापस नहीं लौटे हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। ऐसे में पुलिस ने भी दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 316(2), 3(5) BNS के तहत थाना पुरुवाला मे मामला दर्ज कर आगामी जाँच तेज़ कर दी है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



