Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib : पांवटा में हाथियों का आतंक बरकरार! एक बीघा भूमि पर लगी गेहूं की फसल रौंदी

TROWS

Paonta Sahib : जिला सिरमौर के उप मंडल पांवटा साहिब में हाथियों का आतंक बरकरार है। रात के अंधेरे में यह हाथी किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib : पांवटा में हाथियों का आतंक बरकरार! एक बीघा भूमि पर लगी गेहूं की फसल रौंदी

आलम यह है कि ग्रामीणों को रात भर जागकर खेतों की निगरानी करनी पड़ रही है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क है। अब एक बार फिर पांवटा साहिब के बातामंडी गांव में हाथियों की चहलकदमी देखने को मिली है।

Indian Public School

बातामंडी बीट में जंगल के साथ गांव में फार्मा फ्रेश कंपनी की मालिक पीयूषा के खेतों में मादा हाथी और उसके बच्चे ने खूब उत्पात मचाया। मंगलवार रात को दोनों हाथी गेहूं के खेत में जा घुसे जहां गेहूं की फसल को बुरी तरह नष्ट कर दिया।

Doon valley school

करीब एक बीघा भूमि पर लगी फसल रौंद दी गई। जब पीयूषा ने नष्ट हुई फसलों को देखा तो उनके होश उड़ गए और मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग की टीम को दी गई।

सूचना पाकर बातामंडी बीट की वन रक्षक हिमानी की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बता दें कि 14 फरवरी को भी घुतनपुर गांव में दो हाथियों ने अनवर अली, सलमी अली, नसीम अली समेत कई किसानों की गेहूं की फसल को क्षति पहुंचाई थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, डीएफओ पांवटा साहिब वेद प्रकाश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं की फसल को कितना नुकसान हुआ है इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर बनी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा

Sirmour News : राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर बनी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा

Himachal News Alert: हिमाचल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते का निधन! दोस्तों के साथ घूमने आया था

Himachal News Alert: हिमाचल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते का निधन! दोस्तों के साथ घूमने आया था