Paonta Sahib: पांवटा में 14640 नशीले कैप्सूल व 4800 गोलियां बरामद! अब तक चार आरोपी काबू

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में नशीले कैप्सूल और नशीली गोलियों की बड़ी खेप पकड़ने के मामले मे दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Paonta Sahib: पांवटा में 14640 नशीले कैप्सूल व 4800 गोलियां बरामद! अब तक चार आरोपी काबू
पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम को बीते दिनों गुप्त सूचना मिली थी कि आमिर पुत्र बुरहान निवासी कस्साबन मोहल्ला बेहट डा. व तह. बेहट जिला सहारणपुर और मोहम्म्द नवाज पुत्र विशाल अहमद निवासी मोहल्ला लोहारान बेहट डा. व तह. बेहट जिला सहारणपुर नशीले पदार्थ का धंधा करते है।

जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुए दोनों को पकड़ा और उनके कब्जे से 11040 नशीले कैप्सूल और 4200 नशीली गोलियां बरामद की गई।


इसी कड़ी में जाँच को गहनता से आगे बढ़ाते हुए अन्य नामजद आरोपी शाकिब पुत्र अब्दुल गप्फार निवासी गाँव चिल्काना को गिरफ्तार किया गया है, जिसका माननीय अदालत से वीरवार तक पुलिस हिरासत रिमाँड़ प्राप्त किया गया है।
इतना ही नहीं इसी मामले में चौथे आरोपी वॉबी कुमार पुत्र दीपक गाँव अतर गढ निवासी गाँव साहरनपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। वॉबी कुमार के कब्जे से 3600 नशीले कैप्सूल व 600 गोलिया भी बरामद हुई है।


पुलिस के अनुसार मामले में अब तक कुल 14640 नशीले कैप्सूल व 4800 नशीली गोलियां बरामद हो चुकी है। उक्त आरोपी का भी माननीय अदालत से 14 मार्च तक पुलिस हिरासत रिमाँड़ प्राप्त किया गया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



