Paonta Sahib: पांवटा में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर! बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के उप मंडल पांवटा साहिब में गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Paonta Sahib: पांवटा में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर! बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
चालक सचिन चौधरी निवासी तेलियो नगला तह. अनुप शहर जिला बुलदं शहर (यूपी) गाड़ी नं UP16BU-0399 में पांवटा साहिब की तरफ से तेज रफ्तारी में नाहन की तरफ आ रहा था।

तभी चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तारी से गलत दिशा में जाकर मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्ति लेखराज पुत्र शिव राम निवासी V.P.O सैंज तह. सगड़ाह जिला सिरमौर, संजीव पुत्र दुर्गा सिहं V.P.O शिवपुर तह. पांवटा साहिब और आयुश पुत्र लेखराज निवासी V.P.O सैंज तह. सगड़ाह जिला सिरमौर घायल हो गए।


सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीँ, शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस थाना माजरा मे धारा 281,125(a) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!




