Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: कन्या विद्यालय में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने चलाया जागरुकता अभियान

Paonta Sahib: कन्या विद्यालय में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने चलाया जागरुकता अभियान

Paonta Sahib: कन्या विद्यालय में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने चलाया जागरुकता अभियान

TROWS

 

Holi 2026 -2

Paonta Sahib : पांवटा साहिब में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन जिला सिरमौर की और से राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल पांवटा साहिब में छात्राओं व स्टाफ़ के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया।

Indian Public School

इस दौरान महिलाओं के अधिकारों का हनन, महिलाओं के अधिकारों, महिलाओं के लिए बनाए गए कानून, नशीली दवाओं व नशीले पदार्थ के उपयोग से हानि एवं यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

Doon valley school

जिसमें संगठन अध्यक्ष एमआई खान ने उपस्थित छात्राओं को जागरुक करते हुए नशे से बिगड़ते हुवे हालात पर रोशनी डाली। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नशे की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन करने से शरीर एवं जीवन पर कई तरह का दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्हें इससे सम्बन्धित कानून से अवगत करवाते हुए कहा कि बड़ी संख्या में आज का युवा वर्ग नशे की लत में पड़ गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि नशा एक बहुत भयानक बीमारी है। जिसको व्यक्ति स्वयं लेता है और नशे की लत पड़ने पर व्यक्ति अपना सब कुछ दाव पर लगाते हुए अपना जीवन बरबाद कर लेता है।

उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के टिप्स दिये और हर प्रकार के नशीले पदार्थ आदत को दूर करके पुलिस को शिकायत करे और तस्करों पकड़वाने में सहयोग करें।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के अधिकारों के हनन, महिलाओं के अधिकार व महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष कानून के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया की आज के युग में प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों के बारे में ज्ञान होना जरूरी है। इतना ही नहीं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले हर प्रकार के अपराधों के विषय मे जागरूक होने की आवश्यकता है।

आज के युग में महिला औऱ पुरुष को समानता का अधिकार है। लेकिन महिलाएं बराबरी पर तभी आएगी जब महिलाएं खुद से जुड़े मुद्दों को खुद पहचानेगी। अगर महिलाएं अपना अधिकार सही से जान ले तो समाजिक ताना बाना खुद ही सुदृढ़ हो जाएगा।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों एवं मोटर वाहन अधिनियम/कानून के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया। दो पहिया वाहन चालको को हैल्मेट पहनने के लिये प्रेरित किया।

इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष एमआई खान दलजीत सिंह, हंस राज, सतपाल, वीरेन्द्र, सतीश कुमार के अतिरिक्त शिक्षा संस्थान का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: बैडमिंटन में द स्कॉलर्स होम स्कूल रहा विजेता, अंडर 14 व अंडर 19 खेल प्रतियोगिता किया उम्दा प्रदर्शन

Paonta Sahib: बैडमिंटन में द स्कॉलर्स होम स्कूल रहा विजेता, अंडर 14 व अंडर 19 खेल प्रतियोगिता किया उम्दा प्रदर्शन

Shillai : हर्षवर्धन के गढ़ में गरजे बलदेव तोमर, बोले 60 साल तक राज, लेकिन अपने गांव तक सड़क नही बनवा पाए

Shillai : हर्षवर्धन के गढ़ में गरजे बलदेव तोमर, बोले 60 साल तक राज, लेकिन अपने गांव तक सड़क नही बनवा पाए