in

Himachal News: विरोध के आगे झुकी हिमाचल सरकार! एंट्री टैक्स बढ़ौतरी का फैसला लिया वापस, अब वाहनों पर पहले वाला शुल्क लगेगा

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले बढे हुए स्टेट एंट्री टैक्स को लेकर भारी विरोध के बाद इसके युक्तिकरण (Rationalization) का बड़ा फैसला लिया है।

Himachal News: विरोध के आगे झुकी हिमाचल सरकार! एंट्री टैक्स बढ़ौतरी का फैसला लिया वापस, अब वाहनों पर पहले वाला शुल्क लगेगा

विरोध के चलते पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर तनाव और चक्का जाम की चेतावनी के बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में ऐलान किया है कि अब पहले की तरह एंट्री टैक्स लिया जाएगा।

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में मंगलवार को सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अब पहले की तरह पांच सीटर वाहनों से 70 रुपए और 6 से 12 सीटर वाहनों से 110 रुपए ही एंट्री टैक्स लिया जाएगा।

Doon valley school

सुक्खू ने कहा टोल बैरियर की पांच किलोमीटर की परिधि में रहने वाले हिमाचल और पड़ोसी राज्यों के सभी लोगों के लिए मासिक रियायती पास बनेंगे। पंजाब व हरियाणा में संबंधित एसडीएम, जबकि हिमाचल में तहसीलदार को पास जारी करने की शक्तियां दी जाएंगी।

क्या था मामला
दरअसल, हिमाचल सरकार ने पांच सीटर वाहनों पर एंट्री टैक्स 70 से बढ़ाकर 170 रुपए और 6 से 12 सीटर वाहनों पर 110 से बढ़ाकर 130 रुपए किया था।

JPERC 2025

इसके बाद पंजाब और हरियाणा के विभिन्न संगठनों ने बढ़े हुए टोल टैक्स के खिलाफ 31 मार्च की आधी रात से हिमाचल के सभी प्रवेश द्वार बंद करने की चेतावनी दी थी।

ट्रक ऑपरेटर्स और टैक्सी यूनियनों ने इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। विपक्ष ने इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने पुनर्विचार का निर्णय लिया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: गाड़ी में चोरी-छुपे हो रही थी हेरोइन की सप्लाई! पुलिस ने बिछाया जाल, पकड़े तीन तस्कर

Himachal Crime News: गाड़ी में चोरी-छुपे हो रही थी हेरोइन की सप्लाई! पुलिस ने बिछाया जाल, पकड़े तीन तस्कर

Sirmour News: डीसी ने नाहन, पांवटा और राजगढ़ के वार्डो के आरक्षण की अधिसूचना की जारी

Sirmour News: डीसी ने नाहन, पांवटा और राजगढ़ के वार्डो के आरक्षण की अधिसूचना की जारी