Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib : किसानों को सात महीने बाद भी नहीं मिला फसल मुआवजे का पैसा

TROWS

पांवटा साहिब: अक्टूबर 2024 में भारी बारिश ने पोंटा साहिब के किसानों की उम्मीदें तोड़ दीं। 500 हेक्टर धान, 150 हेक्टर गन्ना और 150 हेक्टर मक्की की फसल बर्बाद हो गई थी।

Holi 2026 -2

लगभग 250 किसानों के खेतों का कृषि विभाग ने दौरा किया, जिसके बाद अधिकारियों ने मुआवजा देने का वादा किया था लेकिन सात महीने बीतने के बाद भी किसानों को एक पैसा नहीं मिला है।

Indian Public School

कई किसानों की पूरी फसल खराब हो गई। इससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ ही साथ मे किसानों की बैंक की किस्तें रुक गईं जिसके चलते किसानों को अगली फसल के लिए खाद और बीज उधार लेने पड़े।

Doon valley school

किसान अब तक उधार चुका नहीं पाए। उनकी माली हालत खराब हो गई। भारतीय किसान यूनियन (टिकेत) ने सरकार से मुआवजा जल्द देने की मांग की है।

यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर मुआवजा नहीं मिला, तो आंदोलन होगा। किसान धरना-प्रदर्शन करेंगे। यूनियन ने कहा, “हम किसानों के हक के लिए लड़ेंगे।”

JPERC 2025
Holi 2026 -3

किसानों का कहना है कि सरकार ने वादा किया, लेकिन अमल नहीं हुआ। वे निराश और गुस्से में हैं। मुआवजा न मिलने से उनका भरोसा टूट रहा है।

स्थानीय निवासियों ने भी किसानों के समर्थन में आवाज उठाई। उनका कहना है कि सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए।

कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। किसानों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

भारतीय किसान यूनियन ने सरकार को एक हफ्ते का समय दिया है। अगर मुआवजा नहीं मिला, तो सड़कों पर उतरने की तैयारी है। किसानों का दर्द अब आंदोलन की शक्ल ले सकता है। सरकार की चुप्पी से हालात और बिगड़ सकते हैं।

Written by Newsghat Desk

Himachal Pradesh : मैक्लोडगंज में तिब्बती बौद्ध नेता की संदिग्ध मृ+त्यु पर विरोध प्रदर्शन…

Himachal Pradesh : मैक्लोडगंज में तिब्बती बौद्ध नेता की संदिग्ध मृ+त्यु पर विरोध प्रदर्शन…

Paonta Sahib : गुरु नानक मिशन स्कूल के छात्रों ने ओलंपियाड में लहराया परचम! स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि…

Paonta Sahib : गुरु नानक मिशन स्कूल के छात्रों ने ओलंपियाड में लहराया परचम! स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि…