Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: छात्र हित में एबीवीपी ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन! पांवटा कॉलेज में उठीं 8 अहम मांगें

TROWS

Paonta Sahib: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पांवटा साहिब इकाई ने सोमवार को छात्र हितों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया। इकाई ने कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में प्रदेश स्तर पर छात्र समुदाय से जुड़ी 8 मुख्य मांगों को शामिल किया गया।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: छात्र हित में एबीवीपी ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन! पांवटा कॉलेज में उठीं 8 अहम मांगें

एबीवीपी ने मांग उठाई कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं ताकि छात्रों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार मिल सकें। इसके अलावा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को शीघ्र लागू करने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई। छात्रों ने प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई और सरकार से इस पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

Indian Public School

साथ ही कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करने, छात्रावास, पुस्तकालय, और प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने की बात कही। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि परीक्षा परिणामों में देरी छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रही है। इसके समाधान के लिए पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली की मांग की गई।

Doon valley school

छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता को भी जोरदार तरीके से रखा गया। अंत में, आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा देने की अपील की गई। इस अवसर पर एबीवीपी इकाई मंत्री शिवानी चौहान की अगुवाई में वंश भंडारी, आशीष शर्मा, ऋषभ, मनीष और जतिन मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए फ्रॉड! दुबई का वीजा दिलवाने के नाम पर ठगे 3.20 लाख

Himachal Crime News: फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए फ्रॉड! दुबई का वीजा दिलवाने के नाम पर ठगे 3.20 लाख

Sirmour News: सिरमौर में भर्ती शिविर का होगा आयोजन! 35 साल तक के युवाओं को रोजगार का मौका

Sirmour News: सिरमौर में भर्ती शिविर का होगा आयोजन! 35 साल तक के युवाओं को रोजगार का मौका