Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Paonta Sahib: डीसी सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

Paonta Sahib: डीसी सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

Paonta Sahib: डीसी सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ
TROWS

Paonta Sahib: डीसी सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने शुक्रवार सांय पावटा साहिब में आयोजित होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। सुमित खिमटा ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु की नगरी का यह मेला बड़ा ही ऐतिहासिक है और सभी धर्मों के लोगों की आस्था का प्रतीक है।

Indian Public School

Paonta Sahib: डीसी सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

Doon valley school

उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल में हर वर्ष मेले और त्यौहारों का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाता है। इन आयोजनों में क्षेत्र के लोग अपने परिवारों सहित बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के कुछ मेले और त्यौहार तो विश्व प्रसिद्ध हैं जिसमें कुल्लू का दशहरा, मंडी की शिवरात्रि, चंबा का मिंजर, रामपुर का लवी और सिरमौर का रेणुका जी मेला प्रमुखता से शुमार हैं।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जनपद की बात करें तो सिरमौर जिला में भी विभिन्न मेलों और त्योहारों का आयोजन परम्परागत एवम् धूमधाम के साथ किया जाता है। सुमित खिमटा ने कहा कि मेलों में जहां हमें पहाड़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है वहीं यह मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं और साथ ही हमें आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में आयोजित होने वाला होली मेला क्षेत्र के प्रसिद्ध मेलों में शुमार है। हजारों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस मेले का आनंद उठाने आते हैं। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी होली मेले के अवसर पर शानदार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया गया। जिसमे प्रसिद्ध कलाकारों दारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सभी ने भरपूर आनंद उठाया।

उन्होंने होली मेले के सफल आयोजन के लिए सभी क्षेत्रवासियों को तथा होली मेले के आयोजन से जुड़े प्रशासन तथा नगर परिषद के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को मेले के सफल आयोजन की हार्दिक बधाई दी। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा का भव्य स्वागत किया गया व नगर परिषद पांवटा साहिब की तरफ से उपमंडलाधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी पांवटा साहिब गुंजित चीमा ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर नप अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, पार्षद अंजना भंडारी, पार्षद दीपा शर्मा, मीनू गुप्ता, पूर्व में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही शिवानी वर्मा, कृष्णा धीमान नवनियुक्त मनोनीत पार्षद तलविंदर सिंह, महेश खुराना, असगर अली, सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: कटे हुए पेड़ की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत! ऐसे पेश आया हादसा

Himachal News Alert: कटे हुए पेड़ की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत! ऐसे पेश आया हादसा

Himachal Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक मौसम खराब! आज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक मौसम खराब! आज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट