Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: तीन माह बाद हरियाणा में मिली पांवटा से लापता बच्ची! दंपति ने बंधक बनाकर रखा, किया दुष्कर्म

TROWS

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब से लापता चल रही नाबालिग को आखिरकार पुलिस द्वारा तीन माह बाद बरामद कर लिया गया है। मामला 19 मई 2025 का है जब 14 वर्षीय नाबालिग अचानक ही कहीं लापता हो गई।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: तीन माह बाद हरियाणा में मिली पांवटा से लापता बच्ची! दंपति ने बंधक बनाकर रखा, किया दुष्कर्म

इस दौरान परिजनों ने अपने स्तर पर बेटी को ढूंढने का हर संभव प्रयास किया मगर उसका कहीं से भी कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

Indian Public School

शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी नाबालिग को ढूंढने का प्रयास कर रही थी मगर उसका पता नहीं चल पा रहा था। ऐसे में पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर छापेमारी की और आखिरकार 3 माह बाद पुलिस को हरियाणा से नाबालिग मिल गई।

Doon valley school

दंपति ने किया था बच्ची का अपहरण
पुलिस के अनुसार एक दंपति द्वारा पांवटा साहिब से बच्ची का अपहरण कर उसे हरियाणा लाया गया। मूल रूप से पांवटा के माजरा की ही रहने वाली आमना ने बच्ची को बहलाया फुसलाया और उसे अपने साथ हरियाणा ले जाकर बंधक बना दिया।

मासूम से कई बार दुष्कर्म
यहां पर मासूम के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया गया। इस दौरान आरोपी महिला के पति बिंदर ने भी इस घिनौनी वारदात में अपनी पत्नी का साथ दिया। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को हरियाणा के पंचकूला से बरामद कर उसे परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दोनों आरोपी गिरफ्तार
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता बच्ची को बरामद कर लिया गया है उन्होंने बताया कि इस दौरान मासूम बच्ची का मेडिकल करवाया गया। जिसके आधार पर अब दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: पुलिस को देखकर घबराया तस्कर! टीम ने पकड़ कर ली तलाशी, बरामद हुआ नशीला पदार्थ

Himachal Crime News: पुलिस को देखकर घबराया तस्कर! टीम ने पकड़ कर ली तलाशी, बरामद हुआ नशीला पदार्थ

Paonta Sahib: पुलिस ने एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया तस्कर! पीट्ठु बैग में ले जा रहा था सप्लाई

Paonta Sahib: पुलिस ने एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया तस्कर! पीट्ठु बैग में ले जा रहा था सप्लाई