Asha Hospital
in

Paonta Sahib: नशे की ओवरडोज से हुई थी युवक की मौत! गुनाह छिपाने को खाई में फेंका शव, दो गिरफ्तार

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के मानल में नशे की ओवरडोज से हुई युवक की मौत के बाद गुनाह छिपाने को हरियाणा के दो युवकों ने उसके शव को सड़क से नीचे खाई में फेंक दिया।

Shri Ram

Paonta Sahib: नशे की ओवरडोज से हुई थी युवक की मौत! गुनाह छिपाने को खाई में फेंका शव, दो गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने वीरवार देर शाम को हरियाणा से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें पांवटा साहिब लाया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति कार को भी बरामद कर लिया गया है।

Indian Public School

क्या था मामला
दरअसल, मामला 28 जनवरी का है जब मानल में एक कार से दो युवक उतरे और उन्होंने खाई में कोई चीज फेंकी। इसके बाद कार सवार सतौन की तरफ फरार हो गए। वही युवकों की यह हरकत चांदनी की तरफ से बाइक पर सवार होकर जा रहे एक अन्य युवक ने देख ली।

Doon valley school

इसके बाद जब उसने खाई में उतर कर देखा तो वहां एक शव पड़ा हुआ था जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने खाई में उतरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लाया गया।

JPERC 2025

सीसीटीवी कैमरे ने खोली पोल
वहीं पुलिस द्वारा जब मामले को लेकर आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया तो बड़ा खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में एक हरियाणा नंबर की गाड़ी मानल की तरफ से सतौन की तरफ आती हुई नजर आई।

जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 25 वर्षीय योगेश त्यागी पुत्र रोहताश त्यागी निवासी गोविंदपुरी, पीएस सिटी यमुनानगर हरियाणा और 29 वर्षीय विशेष कम्बोज पुत्र रोशन लाल निवासी गोविंदपुरी, पीएस फरकपुर यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार किया।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

3 दिन तक शव को छुपाकर रखा
इसके बाद जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो पता चला कि 26 वर्षीय विषंक बक्शी पुत्र बिशम बक्शी निवासी प्रोफैसर कालोनी नजदीक शिव मंदिर यमुनानगर हरियाणा ने दोनों युवकों के साथ मिलकर 26 जनवरी को एक कमरे में नशा किया था।

इस दौरान यहाँ नशे की ओवरडोज से विषंक बक्शी की मौत हो गई। इसके बाद योगेश त्यागी और विशेष कम्बोज ने डर से 3 दिन तक शव को यही छुपाकर रखा। लेकिन जब शव से बदबू आने लगी तो दोनों गाडी में शव को हरियाणा से मानल लाए और यहां खाई में फैंक दिया।

क्या बोले डीएसपी
उधर, मामले में पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HPBOSE: इतनी मार्च से शुरू होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं! यहां देखे डेटशीट

HPBOSE: इतनी मार्च से शुरू होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं! यहां देखे डेटशीट

Paonta Sahib: यमुनानगर के तीन युवकों ने शव को छुपाने के लिए फेंका खाई में, दो गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया मामला

Paonta Sahib: यमुनानगर के तीन युवकों ने शव को छुपाने के लिए फेंका खाई में, दो गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया मामला