in

HPBOSE: इतनी मार्च से शुरू होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं! यहां देखे डेटशीट

TROWS

HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HP Board of School Education) ने ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों के तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इसके तहत तीन कक्षाओं के नियमित व एसओएस अभ्यर्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित होंगी।

HPBOSE: इतनी मार्च से शुरू होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं! यहां देखे डेटशीट

बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के तहत तीसरी कक्षा की परीक्षाएं 7 से 15 मार्च, पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 7 से 15 मार्च जबकि आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 4 से 17 मार्च तक आयोजित होंगी।

तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं जहाँ सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होंगी तो वहीँ आठवीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होंगी।

Doon valley school

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों के तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के नियमित व एसओएस अभ्यर्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होगी। परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

तीसरी कक्षा की डेटशीट
ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में तीसरी कक्षा की परीक्षाएं 7 से 15 मार्च तक आयोजित होंगी। इस दौरान 7 मार्च को पर्यावरण शिक्षा, 10 मार्च को गणित, 13 मार्च को हिंदी और 15 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।

JPERC 2025

पांचवीं कक्षा की डेटशीट
स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के तहत पांचवीं कक्षा की 7 मार्च को पर्यावरण दिवस, 10 मार्च को गणित, 13 मार्च को अंग्रेजी और 15 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

आठवीं कक्षा की डेटशीट
स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा के नियमित और एसओएस अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 4 से 17 मार्च तक आयोजित होंगी। इस दौरान 4 मार्च को हिंदी, 5 को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 6 को संस्कृत, जबकि 7 मार्च को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 10 मार्च को गणित, 12 मार्च अंग्रेजी, 15 को विज्ञान और 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Railway Recruitment: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका! 32 हज़ार से ज़्यादा पदों पर निकली भर्ती

Railway Recruitment: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका! 32 हज़ार से ज़्यादा पदों पर निकली भर्ती

Paonta Sahib: नशे की ओवरडोज से हुई थी युवक की मौत! गुनाह छिपाने को खाई में फेंका शव, दो गिरफ्तार

Paonta Sahib: नशे की ओवरडोज से हुई थी युवक की मौत! गुनाह छिपाने को खाई में फेंका शव, दो गिरफ्तार