Bhushan Jewellers 01
in

Paonta Sahib: पांवटा में खड्ड के तेज़ बहाव ने धान की पकी फसल की तबाह! प्रशासन से मदद की गुहार

Paonta Sahib: पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला के अंतर्गत पुरुवाला में दुपहरिया खड्ड के पानी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खड्ड में अचानक आए तेज बहाव ने धान की पकी हुई फसल को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

Paonta Sahib: पांवटा में खड्ड के तेज़ बहाव ने धान की पकी फसल की तबाह! प्रशासन से मदद की गुहार

इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी गहरा असर पड़ेगा। फूल सिंह पुत्र सुक्कड़ राम, जोकि अपने परिवार के साथ धान की खेती करते हैं, की पूरी फसल खड्ड के पानी में बह गई। फूल सिंह ने बताया कि कई महीनों की मेहनत और निवेश के बाद उनकी धान की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार थी।

JPREC-Sep Oct Nov
JPREC

लेकिन दोपहरिया खड्ड के तेज बहाव ने कुछ ही घंटों में सारी फसल को मिट्टी में मिला दिया। इसी तरह, किड्डू दीन पुत्र ईदू की धान की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि अचानक आए पानी से फसल को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिला।

Sniffers05
Sniffers05

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Bhushan Jewellers 02

स्थानीय किसानों का कहना है कि दोपहरिया खड्ड का पानी हर साल उनके लिए परेशानी का सबब बनता है, लेकिन इस बार नुकसान अभूतपूर्व रहा है। क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद खड्ड का जलस्तर उनके खेतों की तरफ बढ़ गया, जिससे खेतों में पानी भर गया और फसलें बर्बाद हो गईं।

किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और मांग की है कि इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। किसानों का कहना है कि उन्हें अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए सरकार से तुरंत मुआवजे की जरूरत है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि प्रभावित किसानों को जल्द ही राहत प्रदान की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP News: भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मिले विक्रमादित्य सिंह! प्रदेश में रेलवे नेटवर्क को लेकर हुई चर्चा

HP News: भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मिले विक्रमादित्य सिंह! प्रदेश में रेलवे नेटवर्क को लेकर हुई चर्चा

Himachal Weather: हिमाचल में आज से फिर कमजोर पड़ा मानसून! दो दिन मौसम खराब

Himachal Weather: हिमाचल में आज से फिर कमजोर पड़ा मानसून! दो दिन मौसम खराब