Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा में चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार! ताश की गड्डी और नकदी बरामद

TROWS

Paonta Sahib: पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए नारीवाला क्षेत्र से चार जुआरियों को दबोच लिया। आरोपियों को ताश के पत्तों और नकदी के साथ पकड़ा गया।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा में चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार! ताश की गड्डी और नकदी बरामद

पुरुवाला थाना की टीम गश्त पर निकली थी। टीम किशनकोट, नारीवाला, ज्यालापुर और निहालगढ़ की तरफ गुप्त सूचना जुटा रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय खबर मिली कि जी लेबोरेट के पास नाले के किनारे कुछ लोग ताश खेल रहे हैं।

Indian Public School

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। घास के मैदान में चार लोग ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने चारों को मौके पर ही दबोच लिया।

Doon valley school

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंता राम निवासी निहालगढ़ तहसील पांवटा साहिब, अहमदनूर निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, लालता प्रसाद निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश और दिनेश कुमार निवासी मिल्लाह तहसील शिलाई के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी और नकदी भी बरामद की। बरामद रकम को करंसी नोटों सहित सील कर लिया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अवैध जुआ व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। समाज विरोधी तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग पुलिस की तत्परता की सराहना कर रहे हैं। वहीं, पुलिस टीम ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: माजरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गौशाला से बरामद हुई 144 बोतल अवैध शराब

Paonta Sahib: माजरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गौशाला से बरामद हुई 144 बोतल अवैध शराब

Paonta Sahib: केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब की अधिसूचना जारी! भूतपूर्व सैनिकों ने जताया आभार

Paonta Sahib: केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब की अधिसूचना जारी! भूतपूर्व सैनिकों ने जताया आभार