Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा में मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस! बाइक तिरंगा यात्रा का भी आयोजन

Paonta Sahib: भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब ने मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Paonta Sahib: पांवटा में मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस! बाइक तिरंगा यात्रा का भी आयोजन

Indian Public School

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले एवं विस्थापन का दर्द झेलने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दो गई। विधायक सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब मण्डल द्वारा विश्राम गृह पाँवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर 1947 में हुआ देश का विभाजन इतिहास में एक काला अध्याय है। हमारे लाखों परिवारों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस कार्यक्रम में विभाजन के बाद पाँवटा साहिब में आये परिवारों को सम्मानित किया।

इनमें मुख्य रूप से कुलवंत चौधरी, डा. प्रह्लाद चौधरी, अमृतपाल सिंह, पुष्पेंद्र पाहवा, अजीतपाल चौधरी, प्रीतपाल सिंह, अमरजीत सिंह आदि के परिवारों को सम्मानित किया गया। कुलवंत चौधरी व डा प्रह्लाद चौधरी ने 1947 में हुए विभाजन की व्यथा सुनायी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

कार्यक्रम के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अध्यक्ष चरणजीत चौधरी की अगुवाई में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा को विधायक सुखराम चौधरी व पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से रवाना किया।

बाइक तिरंगा यात्रा मुख्य बाज़ार से होती हुई बद्रीपुर, बातापुल, शहीद स्मारक पुरूवाला पहुँची। यहाँ से यात्रा पुनः बातापुल, बदरीपुर, बाँगरन चौक, विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड से विश्राम गृह में समाप्त हुई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: दो निजी होटलों में पुलिस की छापेमारी! पांच युवक चिट्टे की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार

Himachal News Alert: दो निजी होटलों में पुलिस की छापेमारी! पांच युवक चिट्टे की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार

Jobs In Himachal: हिमाचल में जल शक्ति विभाग में भरें जा रहे विभिन्न पद! 8वीं-10वीं पास को मिलेगा मौका

Jobs In Himachal: हिमाचल में जल शक्ति विभाग में भरें जा रहे विभिन्न पद! 8वीं-10वीं पास को मिलेगा मौका