Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा में मनाया विश्व नदी दिवस! छात्रों ने दिया जल संरक्षण और स्वच्छता का सशक्त संदेश

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में विश्व नदी दिवस के अवसर पर 1 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी, नाहन ने यमुना रिवर फ्रंट, पांवटा साहिब पर एक विशेष आयोजन कर जल संरक्षण और स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर लगभग 200 कैडेट्स ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा में मनाया विश्व नदी दिवस! छात्रों ने दिया जल संरक्षण और स्वच्छता का सशक्त संदेश

इस दौरान कर्नल राजीव शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे व छात्रों को नदियों के बारे में जानकारी दी व नदियों में फेल रहे प्रदूषण को रोकने व नदियों को साफ़-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत यमुना तट की सफाई से हुई। कैडेट्स ने अपने परिश्रम से नदी किनारे को स्वच्छ बनाते हुए यह संदेश दिया कि नदियों की पवित्रता और पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Indian Public School

इसके बाद आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता ने समारोह को सांस्कृतिक और रचनात्मक आयाम प्रदान किया। कैडेट्स ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नदियों को जीवनधारा और मानव सभ्यता के आधार पर स्तंभ के रूप में चित्रित किया। समारोह का समापन जन-जागरूकता रैली से हुआ, जिसमें कैडेट्स ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियाँ और बुलंद नारों के साथ नगरवासियों को यह स्मरण कराया कि नदियाँ केवल जलधाराएँ नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पर्यावरण की धरोहर हैं।

Doon valley school

उनके संरक्षण का दायित्व हम सब पर है। इस अवसर पर एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कैडेट्स के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पदक प्रदान किए।

इस आयोजन में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी कॉलेज पांवटा साहिब, गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल, द स्कॉलर्स होम स्कूल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन न केवल युवाओं में पर्यावरणीय चेतना जागृत करने का माध्यम बना, बल्कि यह भी संदेश दिया कि नदियों को बचाना, जीवन और भविष्य को बचाना है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: एसडीएम ऊना पर दुष्कर्म का आरोप! युवती बोली- वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Himachal News Alert: एसडीएम ऊना पर दुष्कर्म का आरोप! युवती बोली- वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Mansun Season: भीषण तबाही मचाने के बाद हिमाचल के 8 जिलों से विदा हुआ मानसून! इस बार हुई रिकॉर्ड बारिश

Mansun Season: भीषण तबाही मचाने के बाद हिमाचल के 8 जिलों से विदा हुआ मानसून! इस बार हुई रिकॉर्ड बारिश