Asha Hospital
in

Paonta Sahib: पांवटा में सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी! रिटायर्ड फौजी की मौत

TROWS

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में बीती रात पेश आये दर्दनाक सड़क हादसे ने एक रिटायर्ड फौजी की जान ले ली। हादसा बीती रात को पांवटा के माजरा थाना क्षेत्र के कोलर में पेश आया है।

Shri Ram

जोगीबन बोहलियों निवासी ऋषिपाल धीमान सेना की 7 जैक राइफल से रिटायर्ड हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद अभी वह टाटा मिनरल वाटर कंपनी में सिक्योरिटी अफसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Indian Public School

सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी
बीती रात को जब वह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर की तरफ लौट रहे थे तो कोलर के पास पहुंचते ही हादसा हो गया। इस दौरान स्कूटी अचानक ही ट्रक (HR 65A-7637) से टकरा गई जोकि सड़क के बीचों-बीच खड़ा था।

Doon valley school

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसपर सवार ऋषिपाल बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए।

जिसके बाद आनन-फानन में घायल फौजी को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज (Nahan Medical College) लाया गया, मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था।

JPERC 2025

ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उधर, जानकारी मिलने के तुरंत बाद माजरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही लापरवाही बरतने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: आपदा के 35 दिन बाद पहुंची बिजली! सराज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बहाल हुई बिजली

Himachal News: आपदा के 35 दिन बाद पहुंची बिजली! सराज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बहाल हुई बिजली

Cloudburst In Himachal: हिमाचल में फिर फटा बादल! नाले में आई बाढ़, लोगों में हड़कंप

Cloudburst In Himachal: हिमाचल में फिर फटा बादल! नाले में आई बाढ़, लोगों में हड़कंप