in

Himachal News: दो महीने से बंद था खोखा! स्मार्ट मीटर का आया 82 हज़ार का बिल, हर कोई हैरान

TROWS

Himachal News: हिमाचल में लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनते नजर आ रहे हैं। राज्य में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां स्मार्ट मीटर का हजारों रुपए का बिल आ रहा है।

Himachal News: दो महीने से बंद था खोखा! स्मार्ट मीटर का आया 82 हज़ार का बिल, हर कोई हैरान

ऐसा ही मामला कांगड़ा जिला के उपमंडल जवाली के बग्गा क्षेत्र में देखने को मिला जहाँ एक छोटे से खोखे का हज़ारों रूपए का बिजली बिल आ गया। उपभोक्ता ने बताया कि वह बग्गा क्षेत्र में एक छोटा सा खोखा चलाता है।

दो महीने से बंद था खोखा
लेकिन पिछले दो महीने से किसी कारण वश उन्होंने यह खोखा बंद किया हुआ था। ऐसे में दो माह से खोखे की बिजली का भी इस्तेमाल नहीं हो रहा था। इसी बीच बिजली बोर्ड की तरफ से उनके खोखे का बिजली बिल काट दिया गया, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए।

Doon valley school

आया 82,059 रुपये का बिल
उन्होंने बताया कि हाल ही में उनका बिजली बिल आया जोकि 82,059 रुपये का था। जब उन्होंने भारी-भरकम राशि देखी तो उनके होश फाख्ता हो गए। ऐसे में उपभोक्ता ने बोर्ड से मांग उठाते हुए कहा कि वह मीटर की तकनीकी जांच करवाए और इस बिल को तुरंत सुधारा जाए।

उधर, उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर बदलने के बाद बिल कई गुना बढ़ गए हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद न केवल बिलों में गड़बड़ी बढ़ी है बल्कि शिकायतों की सुनवाई भी नहीं हो रही।

JPERC 2025

उधर, विद्युत बोर्ड कोटला के एसडीओ कुंदन सिंह का कहना है कि अभी तक उनके पास उपभोक्ता द्वारा कोई भी लिखित शिकायत नहीं आई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी वह तुरंत कार्रवाई करेंगे।

बरहाल, यह प्रणाली पारदर्शी और सटीक होने का दावा करती है, लेकिन वास्तविक खपत से अधिक बिल आने के कारण इसे “जन विरोधी” बताया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ने फर्जी प्रमाण पत्र से हथिया ली नौकरी! ऐसे हुआ खुलासा

Himachal Crime News: हिमाचल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ने फर्जी प्रमाण पत्र से हथिया ली नौकरी! ऐसे हुआ खुलासा

रश्मिका मंदांना-विजय देवराकोंडा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार्ड की सच्चाई? क्या सच में 26 तारीख को होंगे फेरे

रश्मिका मंदांना-विजय देवराकोंडा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार्ड की सच्चाई? क्या सच में 26 तारीख को होंगे फेरे