Asha Hospital
in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्य राज को दिल्ली में सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में दिया अनूठा योगदान

Shri Ram

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्य राज को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्य राज को दिल्ली में सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में दिया अनूठा योगदान

यह सम्मान उन्हें नेक्स ऑफ गुड फाउंडेशन के संस्थापक अनिल स्वरूप (रिटायर्ड आईएएस) और प्रकाश सिंह (रिटायर्ड आईपीएस, पद्मश्री विजेता) द्वारा प्रदान किया गया।

Doon valley school

देशभर से 22 चयनित अधिकारी

कार्यक्रम में देशभर के 120 अधिकारियों और एनजीओ ने आवेदन किया, जिनमें से 22 को उनके प्रभावशाली कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

JPERC 2025

चयन प्रक्रिया यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन दीपक गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारियों की ज्यूरी द्वारा की गई। ऐश्वर्य राज ने पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी बहाली में महत्वपूर्ण योगदान देकर यह सम्मान हासिल किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए इस लिंक को क्लिक कर Whatsapp पर Newsghat Media चैनल फ़ॉलो करें

पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल

डीएफओ ऐश्वर्य राज ने पांवटा और अन्य क्षेत्रों में 8 पर्यावरणीय बहाली परियोजनाओं का नेतृत्व किया।

इनमें यमुना रिवरफ्रंट नेचर पार्क, पांवटा साहिब, मियावाकी ग्रीन जोन, भाटांवाली, और संगम स्वर्णिम वाटिका, पार्वती जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।

उन्होंने अपशिष्ट उपचार केंद्रों के चारों ओर हरित क्षेत्र विकसित किए और जल, वायु, तथा मिट्टी के प्रदूषण को कम करने में योगदान दिया।

सख्त कार्रवाई और जुर्माना

पांवटा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 540 से अधिक मामलों में चालान जारी किए और खनन छापों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। यह किसी भी वन विभाग के लिए सबसे अधिक है।

भारत सरकार से मिली मंजूरी

ऐश्वर्य राज के प्रस्ताव पर हिमाचल प्रदेश में पहली बार प्रोजेक्ट एलीफेंट और टाइगर को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, पांवटा वन क्षेत्र के लिए अगले 10 वर्षों की कार्य योजना का मसौदा तैयार किया गया, जिसे रिकॉर्ड समय में स्वीकृति मिली।

कार्यक्रम में भागीदारी…

डीएफओ ऐश्वर्य राज ने 2017 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी के रूप में 2020 से हिमाचल प्रदेश में तीन डिवीजनों में कार्य किया है। उनके नेतृत्व में पांवटा वन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से शानदार कार्य किए गए।

Written by Newsghat Desk

Bank Loan Default: बैंकों ने 10 साल में माफ़ किए 12 लाख करोड़ कर्ज! अरबपति भी नहीं चुका रहे लोन

Bank Loan Default: बैंकों ने 10 साल में माफ़ किए 12 लाख करोड़ कर्ज! अरबपति भी नहीं चुका रहे लोन

Sirmour News: विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

Sirmour News: विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि