in

Himachal News Update: सरस मेले में 2.01 करोड की रिकॉर्ड बिक्री! 10 दिनों तक उमड़ी भीड़

TROWS

Himachal News Update: इंदिरा मार्केट मंडी में 16 से 25 फरवरी तक आयोजित सरस मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दस दिनों तक चले इस मेले में कुल 2.01 करोड रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई।

Himachal News Update: सरस मेले में 2.01 करोड की रिकॉर्ड बिक्री! 10 दिनों तक उमड़ी भीड़

लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्थानीय उत्पादों की खरीददारी की और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर खासा रुझान दिखाया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मेले की सफलता पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम की पीठ थपथपाई।

उन्होंने कहा कि सरस मेला ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम साबित हुआ है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूहों को बधाई दी।

Doon valley school

मेले के दौरान हैंडलूम, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग तथा पारंपरिक उत्पादों की बिक्री को लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। स्थानीय व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहे और पूरे आयोजन के दौरान खरीदारों की निरंतर भीड़ बनी रही।

मेले के अंतिम दिन जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक ने प्रतिभागी स्वयं सहायता समूहों और स्टॉल संचालकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया।

JPERC 2025

इस वर्ष मेले में कुल 97 स्टॉल स्थापित किए गए थे, जिन पर विभिन्न राज्यों तथा जिले के स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Flight Ticket New Rules : फ्लाइट टिकट रिफंड रूल बदले! अब 48 घंटे में कैंसिल की बुकिंग तो मिलेगा फुल-रिफंड

Flight Ticket New Rules : फ्लाइट टिकट रिफंड रूल बदले! अब 48 घंटे में कैंसिल की बुकिंग तो मिलेगा फुल-रिफंड

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदल रहा मौसम! इन जिलों में चार दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदल रहा मौसम! इन जिलों में चार दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी